आज का राशिफल: गुरुवार के दिन कैसी रहेगी ग्रहों की चाल? जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल

Horoscope March: 27 मार्च को गुरुवार का दिन है। तो आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल...
मेष राशि(Aries)
आज यानी 27 मार्च गुरुवार का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। कारोबार में कुछ नयापन करेंगे। संतान पक्ष आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
वृषभ राशि (Taurus)
27 मार्च गुरुवार का दिन वृषभ जातक के लोगों के लिए मेहनत भरा रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में कामों में यदि कुछ व्यवधान आ रहे थे तो दूर होंगे। भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी काम में जोखिम लेने से बचना होगा। व्यापार और व्यवसाय में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रहने की आवश्यकता है। ऑफिस में आपको अपने विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।
मिथुन राशि (Gemini)
आज यानी 27 मार्च गुरुवार के दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको अपने कामों को योजना बनाकर चलना होगा, इससे सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है। धार्मिक क्षेत्रों में आपका लगाव बढ़ेगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों का आज यानी 27 मार्च गुरुवार का दिन ठीक ठाक रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। मौसम बदलेगा ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को सफलता मिलने की संभावना है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह जातक वाले लोगों का आज यानी 27 मार्च गुरुवार का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। खर्च बढ़ेगा आमदनी कम होगी। बिजनेस में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ससुराल पक्ष से धन मिलने की संभावना है। आपको वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा।
कन्या राशि (Virgo)
27 मार्च यानी गुरुवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा। भगवान भोलेनाथ की पूजा के साथ दिन की शुरुआत करेंगे। लंबे समय से अटकी डील फाइनल हो सकती है। इनकम बढ़ाने का मौका आएगा लेकिन उसे आप इग्नोर कर देंगे। स्वास्थ्य को ध्यान में रखें। युवा जातक मित्रों से थोड़ा दूरियां बना लें।
तुला राशि(Libra)
27 मार्च के दिन तुला जातक वाले धार्मिक स्थानों पर घूमने जा सकते हैं। आज आपको एक के बाद एक कई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। आप लोग अनजान व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें। दांपत्य जीवन में गलतफहमी होने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ बैठकर बातचीत करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लिए आज गुरुवार का दिन सामान्य रहने वाला है। लव लाइफ जी रहे लोग अपने पार्टनर के लिए गिफ्ट लेकर जा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। वाहनों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। आपके स्वभाव के कारण ऑफिस में गलती होने की संभावना है। अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान दें।
धनु राशि (Sagittarius)
सभी 12 राशियों में से एक धनु राशि भी है जिनका आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई मामला यदि लंबे समय से विवादित था। भाई व बहनों से यदि कोई मदद मांगेंगे तो वो आसानी से मिलेगी। आपको कोई प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
मकर राशि (Capricorn)
आज यानी 27 मार्च गुरुवार का दिन मकर राशि के लिए मिला जुला रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपको अपने कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि कोई मामला कानून में विवादित चल रहा है, तो आप ढील बिल्कुल ना दें। आपके आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, जिससे खर्चे आसानी से कर पाएंगें। ऑफिस में बॉस आपको प्रमोशन दे सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius)
बात करें कुंभ राशि की तो आज यानी 27 मार्च गुरुवार का दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहने वाला है। अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। लंबे समय बाद किसी मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मन खुश होगा।
मीन राशि (Pisces)
आज यानी 27 मार्च गुरुवार का दिन मीन राशि के लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको अपनी सेहत में लापरवाही बरतने से बचना होगा। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, आप कोशिश कर सकते हैं। बिजनेस में आपको अपने पिताजी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा।