Anant Chaturdashi Special: भारत के अलावा इन देशों में भी होती गणेश भगवान की पूजा, एक की तो मुद्रा में हैं गणपति

गणेश भगवान की पूजा न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों के अन्य देशों में भी होती है। जिसमें जापान इंडोनेशिया जैसे देश शामिल हैं।

Update: 2024-09-16 03:23 GMT

हिंदू धर्म में भगवान गणेश के अनेक मंदिर हैं। यहां किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले गणपति की पूजा की जाती है। गणेश चतुर्थी के दिन गणेश भगवान को स्थापित किया जाता है। अन्नत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा को विदा करते हैं। इस साल भी देश भर में बड़े धूम धाम से गणेश चतुर्थी मनाई गई अब 17 सितंबर को गणेश विसर्जन किया जाएगा। गणेश भगवान की पूजा न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों के अन्य देशों में भी होती है। आइए आपको बताते हैं कौन कौन से देश में गणपति बप्पा को आराध्य माना जाता है।

जापान-

जापान में भगवान गणेश को कांगितेन के नाम से जाना जाता है। यहां भी बप्पा की पूजा की जाती है। खासतौर पर जापानी बौद्ध धर्म से संबंध रखने वाले लोग कांगितेन की कई रूप में पूजा करते हैं। जिसमें चार भुजा वाले और दो शरीर वाले स्वरूप सर्वाधिक प्रचलित हैं।

इंडोनेशिया -

पड़ोसी मुल्क इंडोनेशिया में तो पहले शताब्दी से ही भारतीय संस्कृति का प्रभाव है। यहां गणपति बप्पा को ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। यहां भारत से मूर्तियां मंगाकर स्थापित की जाती है। यहां की मुद्रा में भी भगवान गणेश स्थापित हैं, 20 हजार की नोट में गणेश जी की तस्वीर बनी हुई है।

नेपाल - 

इतिहास की बात करें तो कहा जाता है कि सम्राट अशोक की पुत्री चारों मुद्रा ने नेपाल में गणेश मंदिर की स्थापना की थी। यहां भी गणेश भगवान पूजे जाते हैं।

श्रीलंका - 

श्रीलंका के तमिल बहुल क्षेत्र में काले पत्थर से निर्मित भगवान गणेश जिन्हें पिल्लयार कहते हैं उनकी पूजा होती है। यहां केलानया गंगा नदी के तट पर कई गणेश मंदिर मिल जाएंगे।

थाईलैंड

बप्पा को थाईलैंड में फ्ररा पीकानेत के नाम से पूजा जाता है। इन्हें बाधाओं को हराकर सफलता दिलाने वाला देवता माना जाता है। भारत के जैसे यहां भी नए व्यवसाय शादी की मौके पर आवश्यक रूप से गणेश की पूजा होती है। गणेश चतुर्थी के साथ-साथ वहां गणेश जन्मोत्सव भी मनाया जाता है।

Tags:    

Similar News