Investment Scam: Hibox में निवेश के नाम पर 30 हजार लोगों से ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

Update: 2024-10-03 09:20 GMT

Hibox Scam : नई दिल्ली। पुलिस की स्पेशल सेल ने Hibox एप्लीकेशन में निवेश के नाम पर 30,000 लोगों को ठगने वाले एक सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर इन्फ्लुएंसर्स से इस ऐप का प्रचार कराया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार 30 हजार लोगों से निवेश के नाम पर करीब 500 करोड़ की ठगी की गई है।

दिल्ली पुलिस की IFSO स्पेशल सेल ने बताया कि, "Hibox एप्लीकेशन में निवेश के नाम पर गारंटीशुदा रिटर्न देने के बहाने लगभग 30,000 लोगों को ठगने वाले एक सिंडिकेट का IFSO यूनिट, स्पेशल सेल ने भंडाफोड़ किया। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स द्वारा ऐप के प्रचार के माध्यम से कई पीड़ितों को आकर्षित किया गया। जांच में शामिल होने के लिए यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, लक्ष्य चौधरी, पूरव झा और कॉमेडियन भारती सिंह को समन नोटिस भेजे गए थे। कुल नौ YouTubers, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स अभियान का हिस्सा थे।

कहां तक पहुंची पुलिस की जांच :

अब तक की जांच में Hibox एप्लीकेशन से करीब 500 करोड़ रुपए की ठगी की जानकारी सामने आई है। मुख्य साजिशकर्ता पुलिस की हिरासत में है। पुलिस को साजिशकर्ता के 4 अकाउंट के बारे में पता चला है। इसमें करीब 18 करोड़ रुपए थे जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने इस एप्लीकेशन के लिए प्रचार किया था। यह जानकारी मिलने पर पुलिस ने सभी को पूछताछ के लिए समन भेजा था।

पुलिस को इस मामले में 100 से अधिक शिकायतें मिली थी। इन्वेस्टमेंट के लिए लोगों को हाई रिटर्न वाले इन्वेस्टमेंट ऑफर दिए गए थे। कई डील्स में 1 से 5 परसेंट इंटरेस्ट पर डे की बात भी कही गई थी।

Tags:    

Similar News