बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, विश्वविद्यालयों में अब राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होगा चांसलर

Update: 2022-05-26 12:38 GMT
बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, विश्वविद्यालयों में अब राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होगा चांसलर
  • whatsapp icon

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच जारी टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बिच ममता बनर्जी की सरकार ने यूनिवर्सिटीज को लेकर बड़ा फैसला लिया है।  जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच और तल्खियां बढ़ना तय है।  

दरअसल, ममता सरकार ने फैसला लिया है की अब राज्य सरकार के सभी विश्वविद्यालयों के चांसलर(कुलाधिपति) राज्यपाल नहीं बल्कि मुख्यमंत्री होंगी। सरकार इस फैसले को लागू करने के लिए जल्द ही अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही है। राज्य के मंत्री ब्रत्य बसु ने इसकी जानकारी दी। बसु ने कहा - गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल ने राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री को सभी स्टेट यूनिवर्सिटीज का कुलाधिपति बनाने के प्रस्ताव को सहमति दे दी है। इस प्रस्ताव को जल्द ही विधानसभा में विधेयक के रूप में पेश किया जाएगा।



Tags:    

Similar News