CM Yogi Mother Health Update: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की तबीयत बिगड़ी, जौलीग्रांट अस्पताल में हैं भर्ती

आज यानी रविवार को सीएम योगी अपनी मां से मिलने जौलीग्रांट अस्पताल पहुंच सकते हैं। अस्पताल परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Update: 2024-10-13 08:40 GMT

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके चलते उन्हें देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी फिलहाल सीएम योगी की 80 वर्षीय माता सावित्री देवी की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक आज यानी रविवार को सीएम योगी उनसे मिलने भी पहुंच सकते हैं।

अलग वार्ड में सावित्री देवी का हो रहा इलाज

जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद आनन-फनान में उन्हें देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सावित्री देवी को अस्पताल के एक अलग कमरे में रखा गया है। सूत्रों की माने तो वार्ड 111 के कमरे नंबर 15 में विशेष डॉक्टरों की देखरेख सावित्री देवी का इलाज चल रहा है।

इसके पहले भी तबीयत हुई थी खराब

सीएम योगी की माता सावित्री देवी की इससे पहले भी कई बार तबीयत खराब हो चुकी है। यही कारण है कि उन्हें समय - समय पर अस्पताल में भर्ती किया जाता है। इसी साल के जून में सावित्री देवी की तबीयत खराब हुई थी जिसके बाद उन्हें ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया था। तब भी सीएम योगी अपनी मां से मिलने एम्स ऋषिकेश पहुंचे थे।

Tags:    

Similar News