Monkey Pox in India: हो जाएं सावधान! भारत में मंकीपॉक्स वायरस के इस स्ट्रेन का मिला पहले मरीज, अलर्ट जारी

हाल ही में बड़ी खबर भारत से मंकीपॉक्स की नए वेरिएंट क्लेड-1 को लेकर सामने आई है जिसके एक मामले की पुष्टि हुई है।

Update: 2024-09-23 13:47 GMT

Monkeypox in India : दुनिया भर में महामारी मंकीपॉक्स का कहर तेज होता जा रहा है वहीं पर अफ्रीका में इस वायरस से हॉटस्पॉट बना हुआ है। हाल ही में बड़ी खबर भारत से मंकीपॉक्स की नए वेरिएंट क्लेड-1 को लेकर सामने आई है जिसके एक मामले की पुष्टि हुई है।

वायरस को लेकर की थी इमरजेंसी घोषित

मंकी पॉक्स के इस नए वेरिएंट क्लेड-1 की बात की जाए तो, यह वही स्ट्रेन है, जिसे वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर चुका है। इस नए स्ट्रेन से पीड़ित मरीज पिछले हफ्ते UAE से केरल लौटा था जो 38 साल का है। बता दें कि,17 सितंबर को मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने पर उसने खुद को क्वारंटीन कर लिया था।

मंकी पॉक्स के इस वेरिएंट का मिल चुका है मामला

बताते चलें कि, इससे पहले 9 सितंबर को देश में मंकीपॉक्स के पहले मरीज मिलने की पुष्टि हुई थी। जिसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी थी। बताया गया था कि, विदेश से लौटे एक व्यक्ति को 8 सितंबर को मंकीपॉक्स के संदेह में आइसोलेशन में रखा गया था। सैंपल लेकर जांच कराई गई, जिसमें मंकीपॉक्स के स्ट्रेन क्लेड-2 की पुष्टि हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की थी गाइडलाइन

आपको बताते चलें कि, कोरोना वायरस महामारी के बाद अब इस मंकी पॉक्स वायरस की दहशत बढ़ गई है। जिसे पिछले दिनों ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी की थी। इसके अनुसार कोरोना की तरह ही वायरस में सतर्कता बरतने की जानकारी दी गई थी। मरीज से दूरी बनाने और वायरस की पुष्टि होने पर आइसोलेशन के नियम जारी किए गए थे।


Tags:    

Similar News