Union Budget 2024: बजट 2024 में सबसे ज्यादा पैसा मिला राजमार्ग मंत्रालय को, जानिए शिवराज सिंह चौहान के मंत्रालय को कितना मिला पैसा

Union Budget 2024: इस बार के बजट 2024- 25 में सबसे अधिक सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के लिए प्रावधान किया है, उसके बाद तीसरे नंबर पर शिवराज सिंह के कृषि मंत्रालय के लिए प्रावधान किया गया है।

Update: 2024-07-23 10:24 GMT

Union Budget 2024: मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 2024- 25 का बजट पेश कर दिया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी देकर बताया कि इस बार के बजट में चार वर्गों पर अधिक ध्यान दिया गया है। जिसमें युवा,गरीब, किसान, महिला वर्ग शामिल हैं। वहीं हर बार के जैसे ही इस बार भी मंत्रालयों को लिए 2024- 25 वित्तीय वर्ष के पैसे आवंटित किए गए हैं। मगर एक  बार फिर सबसे ज्यादा पैसा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के लिए प्रावधान किया है, आइए जानते हैं कि मोदी सरकार ने किन -किन मंत्रालयों के लिए कितने पैसों का प्रावधान किया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, बजट 2024 में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के लिए सबसे ज्यादा प्रावधान किया गया है। इसके बाद दूसरे नंबर रक्षा मंत्रालय है। वहीं अगर बात की जाए शिवराज सिंह चौहान के मंत्रालय कृषि की तो सरकार ने करीब 151851 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

454774 करोड़ रु रक्षा मंत्रालय को

देश के सबसे अहम मंत्रालयों में से रक्षा मंत्रालय जो राजनाथ सिंह के पास है। इस लिस्ट में राजनाथ सिंह का रक्षा मंत्रालय दूसरे नंबर पर है। बजट 2024-25 में रक्षा मंत्रालय के लिए करीब 454774 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं अगर बात करें गृह मंत्रालय जो अमित शाह के पास है इस मंत्रालय के लिए करीब 150984 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

शिवराज के कृषि मंत्रालय को 151851 करोड़ का प्रावधान

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जो कि अब देश के कृषि मंत्री हैं, उनके मंत्रालय के लिए सरकार ने करीब 151851 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके बाद जेपी नड्डा के मंत्रालय हेल्थ को 89287 करोड़ का प्रावधान किया है।

  • धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्रालय के लिए 125638 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • विदेश मंत्रालय के लिए 22156 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • शहरी विकास के लिए बजट में 82578 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
Tags:    

Similar News