Anil Ambani Ban: शेयर बाजार से उद्योगपति अनिल अंबानी को लगा झटका, 5 साल के लिए किए गए बैन

भारतीय उद्योगपति अनिल अंबानी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है जहां पर उन्हें शेयर बाजार से 5 साल के लिए बैन कर दिया गया है।

Update: 2024-08-23 15:01 GMT

Anil Ambani: मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे भाई उद्योगपति अनिल अंबानी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है जहां पर उन्हें शेयर बाजार से 5 साल के लिए बैन कर दिया गया है। इसके अलावा उन्हें 25 करोड रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। प्रतिबंध के साथ उन्हें कई चीजों से अब अलग कर दिया गया है।

इस मामले में फंसे अनिल अंबानी


आपको बताते चलें कि, उद्योगपति अनिल अंबानी मार्केट रेगुलेटर सेबी ने फंड की हेराफेरी के मामले में दोषी पाए गए हैं इसके बाद शेयर बाजार से उन्हें प्रतिबंधित करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही एक और भी झटका यह लगा है कि, उनके किसी भी लिस्टेड कंपनी में डायरेक्टर रहने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। बताया जा रहा है, SEBI की ओर से जारी 222 पेज के फाइनल ऑर्डर के अनुसार जांच में पता चला कि RHFL के अधिकारियों की सहायता से अनिल अंबानी ने पैसों की हेराफेरी की। उन्होंने फंड का खुद इस्तेमाल किया, लेकिन दिखाया की ये फंड लोन के तौर पर दिया गया है।

रिलायंस होम फाइनेंस पर भी लगा प्रतिबंध

इस मामले में सेबी द्वारा की गई कार्रवाई में रिलायंस होम फाइनेंस (RHFL) के पूर्व प्रमुख अधिकारियों समेत 24 अन्य एंटीटीज को भी शेयर मार्केट से बैन कर दिया है। साथ ही अलग जुर्माना भी आरोपित किया गया है। रिलायंस होम फाइनेंस कंपनी को 6 महीने के लिए बैन किया है और 6 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

Tags:    

Similar News