IPS Manoj Kumar Verma: IPS मनोज कुमार वर्मा बने कोलकाता ने नए पुलिस कमिश्नर

Update: 2024-09-17 10:17 GMT

IPS Manoj Kumar Verma

Kolkata's new police commissioner Manoj Kumar : पश्चिम बंगाल। कोलकाता के पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी अब IPS मनोज कुमार वर्मा संभालेंगे। जूनियर डॉक्टर्स की मांग के चलते कोलकाता के पूर्व कमिश्नर विनीत गोयल को हटाया गया है। विनीत कुमार गोयल (Vineet Kumar Goyal) को एडीजी और आईजीपी, एसटीएफ, पश्चिम बंगाल के पद पर ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा डॉ. कौस्तव नायक को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान का नया निदेशक नियुक्त किया गया।

डॉक्टर्स ने की थी वीनेट गोयल को हटाने की मांग

दरअसल, बीते दिन सोमवार सीएम ममता बनर्जी और हड़ताल कर आरहे डॉक्टर्स के बीच बात हुई थी। इस दौरान सीएम ममता ने डॉक्टर्स की तीन मांगें मान ली थी। जिसमें एक कोलकाता के पुलिस कमिश्नर को हटाना थी। इसके चलते मंगलवार को कोलकता के नए कमिश्नर के रूप में आईपीएस मनोज कुमार वर्मा को चुना गया है। 

जारी सूचना के अनुसार, राज्य में कई पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है। आईपीएस जावेद शमीम को एडीजी कानून व्यवस्था नियुक्त किया गया है। आईपीएस त्रिपुरारी अथर्व को आर्थिक अपराध निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी अभिषेक गुप्ता को ईएफआर सेकेंड बटालियन का कमांडिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। दीपक सरकार को उत्तरी मंडल कोलकाता का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

1998 बैच के IPS हैं मनोज वर्मा

मनोज कुमार वर्मा इससे पहले बंगाल पुलिस में एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) के रूप में कार्यरत थे। वह 1998 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। मनोज को सीएम ममता बनर्जी के पसंदीदा पुलिस अफसरों में गिना जाता हैं।

 

डॉ. कौस्तव नायक को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान का नया निदेशक नियुक्त किया। 

Tags:    

Similar News