आज का राशिफल: आज से शुरू हो रहा फरवरी का महीना, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Update: 2025-02-01 00:30 GMT

Rashifal 01 Feburary 2025: आज से नया महीना फरवरी शुरू हो रहा है। आज यानी 01 फरवरी को शनिवार का दिन है। आइए जानते हैं आज मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल कैसा रहेगा?

मेष राशि(Aries)

मेष राशि वालों का आज यानी 01 फरवरी शनिवार का दिन ठीक ठाक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या चल रही थी तो अब वो दूर होगी। जीवनसाथी के साथ नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। अपने पिताजी की बात मानकर आगे बढ़ेंगे तो लाभ होगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को फायदा होगा।

वृषभ राशि (Taurus)

आज यानी 01 फरवरी शनिवार के दिन वृषभ राशि वाले अपना नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। आपको अपने जीवन शैली बेहतर बनाने की आवश्यकता है। खान पान में ध्यान दें। जरूर से अधिक खर्च को कम करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, जिससे आपका मन भी खुश रहेगा। कोई भी कानूनी मामले में ढील न बरतें।

मिथुन राशि (Gemini)

बात करें मिथुन राशि की तो आज 01 फरवरी को इन्हें धैर्य और साहस दिखाना होगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिलने में दिक्कत होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। 

कर्क राशि (Cancer)

01 फरवरी यानी शनिवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने माता पिता की सलाह अवश्य लें। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन होगा जिसमें आप सपरिवार शामिल होंगे। आपके पेट में गैस अपच की समस्या हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)

आज यानी शनिवार 01 फरवरी का दिन सिंह राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला। परिवार के सदस्यों के बीच खटपट हो सकती है। दांपत्य जीवन जी रहे लोग किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से वाद विवाद कर सकते हैं। बिजनेस में कोई भी डील सोच समझकर फाइनल करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। वाहनों का प्रयोग भी सावधानी पूर्वक करें।

कन्या राशि (Virgo)

01 फरवरी यानी शनिवार के दिन कन्या जातक वाले अपने वाणी और व्यवहार में संयम रखें। ऑफिस में विरोधी आपको परेशान करेंगे लेकिन कोशिश करें उन पर गुस्सा न करना पड़े। माता पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

तुला राशि(Libra)

सभी 12 राशियों में से एक तुला राशि भी है जिनका आज यानी 01 फरवरी शनिवार का दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। कोई पुरानी डील जो लंबे समय से अटकी थी फाइनल हो सकती है। युवा जातक मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपके वो काम जो रुक गए थे उन्हें गति मिलेगी। लव लाइफ बेहतर होगा, आप अपने पार्टनर के साथ कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आपकी सेहत में गिरावट आएगी जिसका असर कम में भी दिखेगा। विद्यार्थियों का मन किसी नए कोर्स में लग सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों की बात करें तो 01 फरवरी शनिवार का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जा सकते हैं। कोई संपत्ति खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इसके सारे डॉक्युमेंट्स आवश्यक चेक कर लें। किसी बात की कोई टेंशन थी तो वो दूर होगी।

मकर राशि  (Capricorn)

01 फरवरी यानी शनिवार का दिन मकर जातक के लिए ठीक ठाक रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में मनचाहा फल मिलेगा। दंपति जीवन बेहतर होगा। नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तभी कुछ समय रुक जाएं परिवार के किसी एक सदस्य की शादी तय हो सकती है। आपको अपनी फिटनेस में ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को किस प्रकार की समस्या होने पर अपने सीनियर्स की सलाह लेनी चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज 01 फरवरी यानी शनिवार के दिन कुंभ राशि के लिए सामान्य रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी आपके कामों में कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगी या चलेगा। आपकी तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होगी। किसी से भी कोई बात बोलने से पहले थोड़ा सोच समझ ले।

मीन राशि(Pisces)

आज यानी 01 फरवरी शनिवार का दिन मीन राशि मिलाजुला रहेगा। दोस्तों के साथ इधर-उधर ज्यादा समय व्यतीत करेंगे, जिसका नुकसान आपका काम में होगा। बिजनेस में थोड़ा नुकसान होने की संभावना है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे थे उनकी तलाश पूरी होगी। परिवार में किसी मेहमान के आने से खुशियां बनी रहेंगी।

Tags:    

Similar News