भोपाल में नगर निगम के रिटायर्ड अधिकारी के घर लोकायुक्त का छापा, लाखों की नकदी और सोना - चांदी बरामद

Bhopal Lokayukta Raid : लोकायुक्त की यह कार्रवाई नगर निगम के रिटायर्ड अधीक्षक यंत्री प्रदीप जैन के खिलाफ की जा रही है।

Update: 2024-08-09 08:58 GMT

भोपाल में नगर निगम के रिटायर्ड अधिकारी के घर लोकायुक्त का छापा

Bhopal Lokayukta Raid : भोपाल, मध्यप्रदेश। लोकायुक्त द्वारा नगर निगम के रिटायर्ड अधिकारी के घर शुक्रवार को छापा मारा गया। इस छापेमारी में अधिकारियों को लाखों रुपए की नकदी और सोना - चांदी बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार लोकायुक्त की यह कार्रवाई नगर निगम के रिटायर्ड अधीक्षण यंत्री प्रदीप जैन के खिलाफ की जा रही है। प्रदीप जैन के खिलाफ लोकायुक्त को कई शिकायतें मिली थीं।

भोपाल में एयरपोर्ट रोड कॉलोनी में नगर निगम के रिटायर्ड अधीक्षण यंत्री प्रदीप कुमार जैन के बेटे का घर है। लोकायुक्त द्वारा यहीं छापा मारा गया है। लोकायुक्त के पास प्रदीप कुमार जैन के पास आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत आई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद शुक्रवार को अधिकारी प्रदीप कुमार जैन के ठिकानों करने पहुंचे हैं। लोकायुक्त द्वारा रिटायर्ड अधिकारी प्रदीप कुमार जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम (Anti-Corruption Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छोपमारी के दौरान अधिकारियों को लाखों की नकदी तो मिली ही है। साथ ही साथ कई संपत्तियों के कागजात भी मिले हैं। यह खुलासा हुआ है कि, प्रदीप जैन ने कई संपत्तियों में इन्वेस्टमेंट किया है। बीते दिनों वे कनाडा की यात्रा पर थे। अधिकारी एक - एक दस्तावेज खंगाल रहे हैं।

बता दें कि, प्रदीप कुमार जैन फ़िलहाल स्मॉर्ट सिटी कंपनी में संविदा के आधार पर कार्यरत हैं। स्मॉर्ट सिटी कंपनी में वे बतौर प्रभारी चीफ इंजिनियर के रूप में काम कर रहे हैं। उनसे जुड़ी और भी सम्पत्तियों की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News