एक प्रेम कहानी ऐसी भी, प्रेमी को ढूंढने के लिए ग्वालियर में 'स्त्री' बनी प्रेमिका, लोगों को भुगतना पड़ा अंजाम

Gwalior : कुछ लोगों को तो एक महिला भी दिखाई दी जो सज धज कर सड़कों पर घूमती है।

Update: 2024-06-12 09:51 GMT

एक प्रेम कहानी ऐसी भी, प्रेमी को ढूंढने के लिए ग्वालियर में 'स्त्री' बनी प्रेमिका

मध्यप्रदेश। प्यार में लोग क्या कुछ नहीं करते, चांद - तारे तोड़ लाने का वादा तक कर देते हैं लेकिन जिस महिला की हम आज कहानी लेकर आए हैं वो तो अपने प्रेमी के प्यार में 'स्त्री' तक बन गई। राजकुमार राव स्टारर 'ओ स्त्री कल आना' फील को कौन भूल पाया है। ग्वालियर (Gwalior) में रहने वाली इस प्रेमिका के कारण यहां रहने वाले लोग इस कहानी को भी सच मान गए थे और प्रेतात्मा से बचने के लिए घर के बाहर लिख देते थे - ओ स्त्री कल आना'.... जानते हैं आखिर क्या है माजरा।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में एक इलाका है चंदन नगर। यहां लोग शाम के बाद घरों से बाहर नहीं निकलते। वजह है भूत। लोगों को यहां रात को एक महिला के रोने की आवाज सुनाई देती है। कोई घर के दरवाजे खटखटाता है, किसी के घर की डोर बेल बजाई जाती है। नाम पूछने पर कोई जवाब नहीं मिला। यहां रहने वाले लोगों को तो यकीन ही हो गया था कि, अब उनके क्षेत्र में एक आत्मा का कब्जा हो गया है।

कुछ लोगों को तो एक महिला भी दिखाई दी जो सज धज कर सड़कों पर घूमती है। ये महिला लोगों को आवाज देकर घर के बाहर भी बुलाती है। इससे लोग डरे हुए थे। जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो अधिकारियों ने पड़ताल शुरू की। अब घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरा तो होते ही हैं। ऐसे ही एक कैमरा में कैद हो गई चंदननगर की ये स्त्री।

आगे क्या हुआ ?

लोगों ने पुलिस को ये सीसीटीवी फुटेज भेज दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। जल्द ही इस महिला को खोज लिया गया। तब जाकर लोगों को भरोसा हुआ कि, उनके चन्दन नगर पर किसी 'स्त्री' का साया नहीं था।

फिर क्यों किया ऐसा....

इसका जवाब तो उस स्त्री ने पुलिस को दे दिया। जवाब सुनने के बाद सभी के होश उड़ गए और सब माथा पकड़कर बैठ गए। दरअसल, माजरा ये था कि, महिला जिस व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी वो कई दिनों से गायब था। दोनों के बीच किसी बात को लेकलर मनमुटाव हो गया था तो वो महिला को छोड़ कर चला गया। अब क्योंकि महिला को उसके प्रेमी के घर का पूरा एड्रेस नहीं पता था इसलिए वो चंदननगर के हर घर की डोर बेल बजाती थी। उसे लगता था कि, शायद किसी घर से उसका प्रेमी बाहर आ जाए। महिला को उसका प्रेमी तो नहीं मिला लेकिन इससे चन्दन नगर के लोगों को आफत का सामना करना पड़ा। पुलिस ने लोगों को बताया कि, अब डरने की कोई बात नहीं है।

Tags:    

Similar News