ताईवान ने उड़ाया चीन का फाइटर प्लेन, भारत और रूस की नौसेना बंगाल की खाड़ी में उतरीं

  • ग्यारहवां द्विवार्षिक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास 'इन्द्र नेवी' शुरू

Update: 2020-09-04 13:00 GMT

नईदिल्ली/वेबडेस्क।  विश्व में अपनी विस्तारवादी नीतियों के लिए प्रसिद्ध चीन का अपने पड़ोसी देशों के साथ सीमाओं को लेकर गतिरोध बना रहता है। वर्तमान में भारत और चीन की सेनाओं के बीच एलएसी पर विवाद जारी है। यहां एलएसी पर भारत से उलझने के साथ ही चीन का ताइवान से भी सीमाओं को लेकर गतिरोध चल रहा है।जिसके चलते आज चीन का एक सुखोई विमान के एयर स्पेस में घुस गया। जिसके बाद ताइवान ने दक्षिणी चीन सागर में चीनी सेना के सुखोई 35 लड़ाकू विमान को मार गिराया। 

दरअसल, दरअसल ताइवान ने चीनी विमान को कई बार चेतावनी दी लेकिन उसके बाद चीनी विमान ताइवान के एयरस्‍पेस में बना रहा। इसके बाद ताइवान ने उसे मार गिराया। जिसमें  पायलट घायल हो गया। इस घटना के बाद दोनों देशों में जंग की संभावना बढ़ गई है।  

भारत और रूस की सेना ने शुरू किया युद्धाभ्यास -

वहीँ भारत और चीन के बीच चल रही तनातनी के बीच  भारत और रूस की नौसेनाएं संयुक्त युद्धाभ्यास के लिए बंगाल की खाड़ी में उतर गई। आज भारत और रूस के बीच 11वां द्विवार्षिक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास 'इन्द्र नेवी' बंगाल की खाड़ी में  शुरू हो गया। ​कोरोना महामारी के कारण लगाए गए प्रतिबंधों को देखते हुए इस बार यह अभ्यास केवल समुद्री क्षेत्र तक सीमित रखा गया है। ​इस बार के संयुक्त अभ्यास में समुद्री परिचालन के क्षेत्र में व्यापक और विविध गतिविधियों को शामिल किया गया है। 'इन्द्र नेवी-20​' ​संयुक्त नौसैनिक अभ्यास से दोनों​ देशों की नौसेनाओं के बीच आपसी विश्वास और सहयोग को बढ़ाने में मदद मिलेगी और साथ ही दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंध और मजबूत होंगे।

2003 में हुई शुरुआत -

दोनों देशों के बीच इस संयुक्त नौसैनिक अभ्यास की शुरुआत 2003 में हुई थी। यह नौसेनिक अभ्यास बंगाल की खाड़ी में ऐसे समय आयोजित किया जा रहा है जब द्विपक्षीय सहयोग और परस्पर हितों पर चर्चा करने तथा द्वितीय विश्व युद्ध में मिली जीत की 75वीं वर्षगांठ मनाए जाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रूस के रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई शोइगू के निमंत्रण पर मॉस्को की यात्रा पर हैं।

यह संयुक्त नौसैनिक अभ्यास नई संभावनाओं, संचालन और भागीदारी के स्तर में वृद्धि के नजरिए से समय के साथ परिपक्व होता गया है। इस अभ्यास का मूल उद्देश्य दोनों नौसेनाओं द्वारा पिछले कई वर्षों में हासिल की गई अंतर-संचालन दक्षता को और मजबूत करना है और साथ ही बहुआयामी समुद्री अभियानों के लिए आपसी समझ और प्रक्रियाओं को विस्तार देना है। ​​इस बार के संयुक्त अभ्यास में समुद्री परिचालन के क्षेत्र में व्यापक और विविध गतिविधियों को शामिल किया गया है।

​रणविजय ​​और फ्लीट टैंकर करेंगे शक्ति​ प्रदर्शन -

संयुक्त अभ्यास में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व निर्देशित मिसाइल विध्वंसक रणविजय ​​और फ्लीट टैंकर शक्ति​ प्रदर्शन करेंगे​ और इनके हेलीकॉप्टर भी इनके साथ होंगे। ​इस​​​ नौसैनिक अभ्यास ​ने ​स्वदेशी फ्रिगेट सह्याद्री​ को भी हिस्सा लेना था लेकिन​ ​एमटी न्यू डायमंड में श्रीलंका के तट पर आग लग​ने की वजह से उसे सहायता प्रदान करने के काम पर लगाया गया है। ​रूसी संघ की नौसेना का प्रति​निधित्व व्लादिवोस्तोक में स्थित प्रशांत क्षेत्र के नौसेनिक बेड़े के विध्वंसक एडमिरल विनोग्रादोव, विध्वंसक एडमिरल ट्रिब्यूट्स और फ्लीट टैंकर बोरिस बुटोमा ​कर रहे हैं।

​​इस अभ्यास का उद्देश्य अंतर-क्षमता और दोनों नौसेनाओं द्वारा अपनाई जाने वाली सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में आपसी समझ को बढ़ाना तथा उनमें सुधार लाना है। इसमें ​​जमीन और हवा में विमान रोधी मारक क्षमता का अभ्यास, गोले दागे जाने का अभ्यास, हेलीकॉप्टर संचालन, जहाजों पर तैनात कर्मियों के लिए काम करने के नए तौर तरीके ​ईजाद किया जाना आदि शामिल ​है। ऐसा पिछला अभ्यास विशाखापत्तनम में ​दिसम्बर 2018 में आयोजित किया गया था।​


Tags:    

Similar News