Namo Bharat Train: नमो भारत में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, NCRTC ने शुरू की फ्री सफर की सुविधा
नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन उर्फ NCRTC ने पैसेंजर्स के लिए नया लॉयल्टी प्रोग्राम शुरू किया है जो फ्री में सफर कराएगा।;

Namo Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन के बाद सरकार ने अब नमो भारत ट्रेन की सुविधा यात्रियों को दी है। इस ट्रेन में सफर करने की ख्वाहिश हर कोई कर रहा है शायद किसी के लिए आसान नहीं। हाल ही में नमो भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी सामने आई हैं। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन उर्फ NCRTC ने पैसेंजर्स के लिए नया लॉयल्टी प्रोग्राम शुरू किया है जो फ्री में सफर कराएगा।
लॉयल्टी प्वाइंट्स को करना होगा रिडीम
आपको बताते चलें कि, इस खास तरह के प्रोग्राम के तहत फ्री राइड का फायदा उठाने के लिए आप लोगों को अपने लॉयल्टी प्वाइंट्स को रिडीम करना होगा। यात्रियों को नमो भारत राइड के लिए खर्च किए गए प्रत्येक रुपए पर एक लॉयल्टी प्वाइंट दिया जाएगा और इस प्वाइंट को फ्री राइड के लिए आप बाद में आसानी से इस्तेमाल करेंगे।
जानिए कैसे कमा पाएंगे प्वाइंट्स
यहां पर चलिए ऐसे समझें तो, एक प्वाइंट की कीमत 10 पैसा है, जैसे ही आप लोगों के पास न्यूनतम (कम से कम) 300 प्वाइंट्स जमा हो जाएंगे आप Namo Bharat Free Trip के लिए इन प्वाइंट्स को रिडीम कर पाएंगे। 10 पैसे के हिसाब से 300 प्वाइंट्स की कीमत 30 रुपए के बराबर होगी। इसके अलावा रिडीम ट्रिप 7 दिन तक मान्य रहेगी जिसका फायदा आप ले सकते हैं। नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड यानी NCMC यूजर्स के लॉयल्टी प्वाइंट्स उनके अकाउंट में हर दिन के खत्म होने पर क्रेडिट कर दिए जाएंगे जो अगले दिन रिफ्लेक्ट होंगे।
ऐप के जरिए कैसे कर पाएंगे रिडीम
आप यहां पर पॉइंट्स को रिडीम करने के लिए ऐप का प्रयोग कर सकते हैं जो इस प्रकार हैं...
- प्वाइंट्स को रिडीम करने के लिए सबसे पहले ऐप को ओपन करें।
- ऐप ओपन करने के बाद नीचे दिख रहे अकाउंट सेक्शन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अकाउंट सेक्शन में लॉयल्टी प्वाइंट ऑप्शन को चुने, जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपको इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि आपके पास कुल कितने प्वाइंट्स हैं।
- इसी पेज पर आपको राइड साइड में ऊपर की तरफ रिडीम ऑप्शन भी मिलेगा, प्वाइंट्स रिडीम करने के लिए इस ऑप्शन पर क्लिक करें।