West Bengal Protest: नहर में लड़की का शव मिलने के बाद विरोध प्रदर्शन, ग्रामीणों ने पुलिस थाने का किया घेराव, बीजेपी ने दिया समर्थन

Update: 2024-10-05 06:32 GMT
West Bengal Protest Video

West Bengal Protest Video

  • whatsapp icon

West Bengal Protest Video :  पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल में लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। कोलकत्ता के अस्पताल में हुए महिला डॉक्टर के साथ कांड के बाद अब एक और मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक लड़की का शव नहर मिला है। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस थाने पर हमला बोल दिया है। गुस्साए ग्रामीणों ने हाथों में लठ्ठ लेकर थाने का घेराव कर तोड़फोड़ की है साथ ही पुलिस के साथ झड़प भी हुई है। इस घटना का वीडियो सामने सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार लड़की का शव मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार रात से लापता 11 वर्षीय लड़की का शव नहर में मिला। लड़की के परिवार और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उसके साथ बलात्कार किया गया और फिर उसके शव को नहर में फेंक दिया गया। लड़की का शव मिलने के बाद जिले में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की ट्यूशन क्लास से घर लौट रही थी, तभी वह लापता हो गई। उसके परिवार ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की जिसकी वजह से नाबालिग लड़की के साथ कुकर्म हुआ। शनिवार सुबह लड़की का शव मिलने पर स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में एकत्र हुए और पुलिस स्टेशन का घेराव कर पुलिस के साथ मारपीट की। 

वीडियो वीडियो में क्या ?

सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शन के कई वीडियो सामने आए है। एक वीडियो में ग्रामीणों का एक झुंड लाठी लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल है। ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

दूसरे वीडियो में स्थानीय लोगों को पुलिस द्वारा समय पर शिकायत दर्ज न करने पर अधिकारियों को घेरते और उनसे भिड़ते हुए दिख रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ कर थाने में तोड़फोड़ की है।



 



बीजेपी ने ममता सरकार को घेरा

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक एक्स पोस्ट के ज़रिए पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज न करने पर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया कि, दुर्गा पूजा के दौरान जब पश्चिम बंगाल देवी शक्ति का उत्सव मनाता है, महिलाएं और लड़कियां असुरक्षित होती हैं। जब तक राज्य के मामलों की कमान संभालने वाली असुरी शक्तियों को नहीं हराया जाता, तब तक महिलाओं के खिलाफ अपराध बेरोकटोक जारी रहेंगे। बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ममता बनर्जी को जाना होगा।"

बीजेपी ने ग्रामीणों के साथ किया विरोध प्रदर्शन

अग्निमित्रा पॉल सहित भाजपा नेताओं ने स्थानीय लोगों के साथ कुलतली में विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें नाबालिग लड़की के लिए न्याय की मांग की गई, जिसका शव नहर में मिला था। अग्निमित्रा पॉल सहित भाजपा नेताओं ने स्थानीय लोगों के साथ कुलतली में विरोध प्रदर्शन किया है। भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "कल ट्यूशन से लौट रही नौ वर्षीय लड़की का शव आज नहर में मिला। लड़की के शव ने पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया था, लेकिन ममता बनर्जी की पुलिस ने इसे दर्ज नहीं किया। जिन लोगों ने उसके शव को देखा है, उनके शरीर पर अभया के शरीर के समान ही चोटें थीं।

उन्होंने आगे कहा कि, इस मामले में शव को सुरक्षित रखा जाना चाहिए। केंद्र सरकार के अधीन किसी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाना चाहिए। मैंने लड़की के पिता से बात की और वह इस बात से सहमत हैं कि शव को सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीएम को जिम्मेदारी लेनी चाहिए क्योंकि वह आरोपियों को बचा रही हैं। हम आरोपियों के लिए मृत्युदंड और मामले की सीबीआई जांच की मांग करेंगे।"

Tags:    

Similar News