Rajat Sharma : रजत शर्मा पर कांग्रेस की महिला नेता ने लगाए गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Rajat Sharma Viral Video : यह पूरा मामला एक लाइव डिबेट से शुरू हुआ। इस डिबेट में रागिनी को बतौर गेस्ट बुलाया गया था।

Update: 2024-06-11 06:51 GMT

Rajat Sharma Viral Video : रजत शर्मा पर कांग्रेस की महिला नेता ने लगाए गंभीर आरोप

Rajat Sharma Viral Video : दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। रजत शर्मा पर कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और आरोप लगाए कि, रजत शर्मा ने उनके लिए भद्दी भाषा का उपयोग किया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग रजत शर्मा से सवाल पूछ रहे हैं लेकिन अब तक उनकी ओर से कोई सफाई पेश नहीं की गई है।

यह पूरा मामला एक लाइव डिबेट से शुरू हुआ। इस डिबेट में रागिनी को बतौर गेस्ट बुलाया गया था। लोकसभा चुनाव के परिणाम पर चर्चा हो रही थी। वायरल वीडियो में रागिनी और रजत शर्मा के बीच बहस हुई। इस दौरान रजत शर्मा ने कहा कि, आप मुझे मिस कोट न करें मैंने कहा था कि, 90 सीट भी कांग्रेस के लिए बड़ी जीत होगी। इतने में ही रागिनी ने उन्हें टोक दिया और इससे रजत शर्मा चुप हो गए और मुँह में कुछ बोलने लगे।

अब आरोप यह है कि, रजत शर्मा ने धीमी आवाज में रागिनी नायक को गाली दी। बता दें कि, दो वीडियो वायरल हैं एक में रजत शर्मा बस कुछ बड़बड़ाते नजर आ रहे हैं वहीं एक दूसरे वीडियो में उनके मुँह से गाली सुनाई दे रही है। रागिनी नायक ने खुद दोनों वीडियो शेयर किए हैं। अब सवाल यह भी उठाया जा सकता है कि, क्या वीडियो से छेड़खानी की गई है या कोई ग़लतफहमी हो गई है। बहरहाल जब तक रजत शर्मा खुद सफाई नहीं दे देते यह मुद्दा शांत होने वाला नहीं है।

रागिनी नायक ने क्या कहा :

रागिनी नायक ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'पहला वीडियो ‘X’ पर मेरे संज्ञान में लाया गया ! इसमें रजत शर्मा On Air मुझे एक भद्दी गाली देते हुए दिख रहे हैं ! मैंने Factcheck किया ! चैनल से इसी वीडियो का Raw Footage निकाला (दूसरा वीडियो) पत्रकारिता का इससे गिरा हुआ स्तर क्या होगा ? कोई जवाब है आपके पास रजत शर्मा ?

देखिए वीडियो :

Tags:    

Similar News