Saran Triple Murder Case : सारण में दो बेटियों समेत पिता की हत्या, सरफिरा आशिक निकला हत्यारा

Saran Triple Murder Case : पुलिस ने दो आरोपियों सुधांशु कुमार और अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। हत्या का हथियार बरामद कर लिया गया है।;

Update: 2024-07-17 03:13 GMT
Rajgarh Murder Case

Rajgarh Murder Case

  • whatsapp icon

Saran Triple Murder Case : बिहार। इन दिनों बिहार से हत्या की कई घटनाएं सामने आ रहीं हैं। सारण में मंगलवार देर रात पिता और उसकी दो नाबालिग बेटियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है। उसका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि, हत्या का कारण आरोपी और मृतिका के बीच प्रेम प्रसंग हो सकता है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सारण के धाना डीह गांव में कल रात (मंगलवार) अपराधियों ने एक व्यक्ति और उसकी दो नाबालिग बेटियों की उनके आवास पर हत्या कर दी। शख्स की पत्नी को घायल हालत में अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दो आरोपियों सुधांशु कुमार और अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। हत्या का हथियार बरामद कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया घटना का कारण मृतिका और सुधांशु कुमार के बीच लव एंगल है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि, डीह गांव में ताकेश्वर सिंह के मकान में तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर की छत पर तीन शव मिले। इन शवों की पहचान ताकेश्वर सिंह उर्फ झाबर सिंह और उनकी दो नाबालिग बेटियों के रूप में हुई। घर में ताकेश्वर सिंह की पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हालत में मिली। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें से एक का नाम सुधांशु कुमार और दूसरे का नाम अंकित कुमार है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। दोनों के पास खून से लथपथ कपड़े भी मिले हैं। हत्या के लिए उपयोग किया गया चाकू भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। एफएसएल टीम ने भी जरूरी साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं। ट्रिपल मर्डर की इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल है।

Tags:    

Similar News