Jehanabad Stampede : बिहार के जहानाबाद सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़, 7 की मौत कई घायल

Jehanabad Stampede : जहानाबाद डीएम अलंकृता पांडे ने इस घटना पर बयान जारी किया है।

Update: 2024-08-12 01:44 GMT

Jehanabad Stampede

Jehanabad Stampede : बिहार के जहानाबाद सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार सुबह भगदड़ के कारण 7 कांवड़ियों की मौत हो गई। भगदड़ के कारण कई लोग घायल भी हुए हैं। भगदड़ की सूचना मिलने पर पुलिस - प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जहानाबाद डीएम अलंकृता पांडे ने एएनआई से कहा, "जहानाबाद जिले के मखदुमपुर में बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़ में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। हम हर चीज पर नजर रख रहे हैं और अब स्थिति नियंत्रण में है।"

जानकारी के अनुसार जहानाबाद के बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़ से मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बता दें कि सावन सोमवार के चलते मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी थी। जलाभिषेक के दौरान अचानक भगदड़ मच गई।

मंदिर में मौजूद लोगों ने बताया कि, सुरक्षा के लिए पुलिस को तैनात नहीं किया गया था। पुलिस की जगह एनसीसी के लोगों को तैनात किया गया था। आरोप लगाया गया है कि, NCC कैडेट्स ने लाठीचार्ज कर दी थी। इसके बाद मंदिर में भगदड़ मच गई। जब इस बारे में डीएम से सवाल किए गए तो उन्होंने इस बात से इंकार करते हुए कहा कि, हम मामले की जांच कर रहे हैं। फ़िलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

जहानाबाद के एसएचओ दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने कहा, "डीएम और एसपी ने घटनास्थल का दौरा किया और वे स्थिति का जायजा ले रहे हैं। कुल सात लोगों की मौत हो गई है। हम (मृतकों और घायलों के) परिवार के सदस्यों से मिल रहे हैं और उनसे पूछताछ कर रहे हैं। हम (मृतकों की) पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, इसके बाद हम शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजेंगे।"

Tags:    

Similar News