UP Breaking News : माता प्रसाद पांडे होंगे उत्तरप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष

UP Breaking News : माता प्रसाद पांडे विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं और अभी इटवा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं।

Update: 2024-07-28 09:28 GMT

UP Breaking News : माता प्रसाद पांडे होंगे उत्तरप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष

UP Breaking News : उत्तरप्रदेश। समाजवादी पार्टी ने माता प्रसाद पांडे (Mata Prasad Pandey) को नेता प्रतिपक्ष का पद देने का फैसला किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पांडे के नाम पर मुहर लगा दी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Legislative Assembly) के नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में कई नामों की चर्चा थी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) ने माता प्रसाद पांडे को चुनकर बड़ा दांव खेल दिया है।

माता प्रसाद पांडे विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं और अभी इटवा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। वो पार्टी में सबसे सीनियर नेताओं में से एक हैं। माता प्रसाद पांडे विधानसभा में अखिलेश यादव का स्थान लेंगे। अखिलेश यादव

के सांसद बनने के बाद यह नेता प्रतिपक्ष का पद खाली हो गया था। किसे नेता प्रतिपक्ष बनाया जाए इसे लेकर सपा अध्यक्ष ने पार्टी के विधायकों के साथ बैठक की थी। बैठक के बाद सपा अध्यक्ष ने माता प्रसाद पांडे को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है।

इन्हे भी मिली बड़ी जिम्मेदारी :

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे होंगे। वहीं महबूब अली को अधिष्ठाता मंडल बनाया गया है। सपा ने आदेश जारी कर कमाल अख्तर को मुख्य सचेतक बनाया है। इसके अलावा राकेश कुमार उर्फ़ आरके वर्मा को उप मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है।

ब्राह्मण समाज को लुभाने की कवायद :

सूत्रों के हवाले से खबर है की अखिलेश यादव और शिवपाल यादव ने माता पांडे के नाम पर सहमति व्यक्त की है। सूत्रों के मुताबिक पीडीए की राजनीति को आगे बढ़ाते हुए समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मण समाज को अपनी तरफ आकर्षित करने की बड़ी पहल करने जा रही है।

Tags:    

Similar News