Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के मौके पर घूमने का करें प्लान, मातारानी के इन मंदिरों में करें दर्शन

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत इस बार 30 मार्च से होने जा रही हैं। इस मौके पर माता दुर्गा के भक्तों ने पूजन की तैयारी कर ली है। माता रानी को प्रसन्न करने के लिए हर कोई नए उपाय खोजते रहते है। चैत्र नवरात्रि का पर्व भक्तों के लिए आस्था, शक्ति और साधना का समय होता है।
ये नौ दिनों का त्योहार मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होता है। अगर आप नवरात्रि के मौके पर कुछ खास जगहों पर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो माता दुर्गा के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन कर सकते हैं।
भारत के प्रसिद्ध मंदिर में करें दर्शन
आपको बताते चलें कि, भारत के कुछ प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के बारे में, जहां नवरात्रि के दौरान भव्य आयोजन होते हैं और मां दुर्गा की महिमा को बेहद खास तरीके से मनाया जाता है।
1. वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू-कश्मीर
चैत्र नवरात्रि के मौके पर आप माता मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के कटरा में स्थित मां वैष्णो देवी का मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है. यहां मां दुर्गा तीन पिंडियों के रूप में विराजमान हैं। चैत्र नवरात्रि के दौरान यहां विशेष पूजा होती है और लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। यहां पर भक्त 13 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके मां के दरबार तक पहुंचते हैं।
2- कामाख्या देवी मंदिर, असम
चैत्र नवरात्रि के मौके पर आप असम की राजधानी गुवाहाटी में स्थित कामाख्या मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। इसे मां सती के अंगों के गिरने यानि शक्तिपीठों में से एक मानते हैं। चैत्र नवरात्रि के दौरान यहां भव्य अनुष्ठान किए जाते हैं और हजारों भक्त मां दुर्गा के दर्शन के लिए आते हैं. आप भी इस चैत्र नवरात्रि इस मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।
3. ज्वालामुखी मंदिर
चैत्र नवरात्रि के मौके पर आप घूमने के लिए ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन करते हैं। यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित हैं। यहां मां दुर्गा ज्वाला रूप में विराजमान हैं और मंदिर में प्राकृतिक रूप से अग्नि की लपटें निकलती रहती हैं। बताया जाता हैं कि,चैत्र नवरात्रि में यहां विशेष हवन, भजन और भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।
4- मां तारापीठ मंदिर
चैत्र नवरात्रि के मौके पर आप घूमने के लिए मां तारापीठ मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। यह मंदिर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित तारापीठ मंदिर शक्ति साधकों के लिए विशेष महत्व रखता है।चैत्र नवरात्रि में यहां विशेष पूजन और अनुष्ठान होते हैं, जिसमें देशभर से श्रद्धालु शामिल होते हैं।
5- अम्बाजी मंदिर, गुजरात
चैत्र नवरात्रि के मौके पर आप घूमने के लिए आप इस अम्बाजी मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। इस मंदिर में मां अंबा का कोई मूर्ति स्वरूप नहीं, बल्कि एक श्री यंत्र की पूजा की जाती है. चैत्र नवरात्रि के दौरान यहां भव्य आयोजन होते हैं और श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं।