Lord Ganesha Favorite Colour: गणेश जी को कौन सा रंग होता हैं प्रिय, जानिए रंग और इसके पीछे का खास महत्व

गणेश जी को जहां पर प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता वहीं इस दिन भगवान के प्रिय रंगों के कपड़े और वस्त्र मंदिरों में भी पहनाएं जाते हैं।

Update: 2024-09-07 16:44 GMT

Lord Ganesha Favourite Colour: आज 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी के साथ 10 दिनों के गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई है वहीं पर हर घर और कई पंडालों में श्री गणेश का विधि -विधान के साथ पूजा की जा रही है। गणेश जी को जहां पर प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता वहीं इस दिन भगवान के प्रिय रंगों के कपड़े और वस्त्र मंदिरों में भी पहनाएं जाते हैं। इस दिन भगवान को कई रंग प्रिय होते है जिसके बारे में जानकारी होना चाहिए।

जानिए भगवान गणेश के प्रिय रंग और महत्व

आपको बताते चलें कि, भगवान को इन प्रकार के रंग प्रिय होते हैं तो इसका अलग महत्व होता है।

1- लाल रंग

भगवान गणेश को लाल रंग प्रिय होता है। अगर गणेश जी को इस रंग के कपड़े पहनाए जाते हैं तो रंग के फूल चढ़ाने से गणेश जी जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं. इसीलिए गणेश जो को अक्सर गुड़हल और लाल कनेर जैसे लाल रंग के फूल चढ़ाए जाते हैं। गणेश जी को इस फूल को अर्पित करते हैं तो भगवान अपने भक्तों के जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करते हैं।

2- पीला रंग 

गणेश जी को पीला रंग काफी पसंद होता हैं। इसमें रंग की बात की जाए तो पीला रंग ज्ञान, आशीर्वाद और खुशी का प्रतीक माना जाता हैं। किसी भी नए कार्य से पहले या शुभ काम की शुरुआत में किस रंग को धारण किया जाता है. इसीलिए कारण गणेश जी को पीले लड्डू का भोग लगाया जाता है। 

हरा रंग

गणेश उत्सव में गणेश जी को हरा रंग भी प्रिय होता है। हिंदू धर्म में गणेश जी को हरा रंग समर्पित माना जाता हैं।इस दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करने से गणेश की जी कृपा बनी रहती हैं और सभी काम बनते हैं और आपका भाग्य मजबूत होता है।

Tags:    

Similar News