Glowing Skin Tips: शहद में इन चीजों को मिलाकर लगाने से आएगा नेचुरल निखार, जानिये पूरी विधि

Glowing Skin Tips: शहद में ऐसी कुछ चीजे मिलाकर लगाने से आपको काफी आराम मिलेगा। जानिए पूरी विधि।

Update: 2024-09-29 16:02 GMT

Glowing Skin Tips: शहद को लेकर ऐसे कहा जाता है कि यह स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है। शहद में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन इंफेक्शन से बचाव करने और एंजिंग साइन से बचाव करने में मददगार साबित हो सकते हैं। शहद लगाने से निखार आने के साथ ही दाग-धब्बों से भी छुटकार मिल जाता है। जानिए शहद में इन चीजों को डालकर आप इसका अच्छे से यूज कर सकते हैं।

शहद के साथ एलोवेरा का इस्तेमाल

चेहरे के लिए शहद के आलावा एलोवेरा भी बहुत फायदेमंद होता है। इसीलिए अगर आप शहद के साथ एलोवेरा मिलाकर लगाते है तो आपको काफी फायदा मिलेगा। इसके लिए आपको शहद और एलोवेरा मिक्स करके 15 मिनट तक लगाकर रखना है उसके बाद उसे पानी से धो ले। यह लगातार करने से आपको ग्लो महसूस होने लगेगा।

शहद के साथ हल्दी का इस्तेमाल

अपने चेहरे का खोया हुआ निखार वापस लाने के लिए आप शहद के साथ हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तो आपको हल्दी भुन लेना है। इसके बाद उसमें शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लेना है. अब इस पेस्ट को 10 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाएं और नॉर्मल पानी से धुल लेना है। इस पेस्ट को आपको हफ्ते में दो बार लगाना है।

कॉफी के साथ शहद

यह काफी पुराना तरीका भी हो गया है। इसमें आपको कॉफी के साथ शहद लगाना होता है। इसके लिए सबसे पहले एक चम्मच कॉफी में बराबर मात्रा में शहद मिलाएं और एक अच्छा पेस्ट बना ले। फिर उसे चेहरे पर लगाकर हल्का हल्का 10 मिनट तक मसाज करे। बाद में चेहरे को नार्मल पानी से धूल ले।

शहद के साथ चन्दन का फेस पैक

चन्दन का फेसपैक को काफी फ़ायदेमंत होता है। लेकिन अगर आप इसे शहद में मिलकार लगाते है तो आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। इसके लिए एक चम्मच शहद और चंदन पाउडर को मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसे 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखे और बाद में नार्मल पानी से धूल ले।

Tags:    

Similar News