MP Lok Sabha Election Result 2024: शिवराज सिंह चौहान 7 लाख से ज्यादा से वोटों से हासिल की बड़ी जीत

पांच बार के सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, शिवराज सिंह चौहान विदिशा निर्वाचन क्षेत्र से अपनी छठी संसदीय चुनावी बोली में 7,96,575 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Update: 2024-06-04 11:42 GMT

MP Lok Sabha Election Result 2024: मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी जीत हासिल की है। विदिशा-रायसेन सीट पर उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार प्रतापभानु शर्मा को बड़े अंतर से हराया है. शिवराज सिंह चौहान ने सात लाख वोटों से जीत दर्ज की है।

बता दें कि विदिशा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रतापभानु शर्मा औऱ शिवराज सिंह चौहान के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था. लेकिन शिवराज सिंह ने प्रतापभानु शर्मा बड़ी पटखनी दी है, उन्हें दो लाख 68 हजार 22 वोट मिले हैं। वही शिवराज सिंह चौहान ने शिवराज सिंह चौहान को 8,21,408 से ज्यादा वोट मिले हैं।

शुरूआत में कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा औऱ शिवराज सिंह चौहान में कड़ा मुकाबला माना जा रहा था. लेकिन शिवराज सिंह ने प्रतापभानु शर्मा बड़ी पटखनी दी है, उन्हें दो लाख 68 हजार 22 वोट मिले हैं विदिशा निर्वाचन क्षेत्र को चौहान का गढ़ माना जाता है, जहां उन्होंने 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल की। इस निर्वाचन क्षेत्र में उन्हें लगातार कांग्रेस उम्मीदवारों से मुकाबला करना पड़ा है।

2005 में, 65 वर्षीय राजनेता को भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था और उसी वर्ष उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, 15 महीने की संक्षिप्त अवधि को छोड़कर, वह 2023 के राज्य विधानसभा चुनावों तक इस पद पर रहे। 2018 के चुनाव के बाद जब कांग्रेस ने सत्ता संभाली। इस लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और 2009 और 2014 में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी किया है।

Tags:    

Similar News