MP Election 2023 : भाजपा मप्र की 21 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति घोषित

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 के लिए चुनाव प्रबंधन समिति के साथ जिला संयोजक और घोषणा पत्र समिति भी घोषित कर दी;

Update: 2023-07-29 18:52 GMT
गृहमंत्री अमित शाह और चुनाव समिति के संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (फाइल फोटो) 

भोपाल/सिटी रिपोर्टर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 के लिए चुनाव प्रबंधन समिति घोषित कर दी है।

समिति में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रहलाद पटेल, प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा, सांसद राकेश सिंह, भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, विधायक अजय विश्नोई, सांसद गजेन्द्र पटेल, विधायक रामपाल सिंह और प्रदीप लारिया, मंत्री भूपेन्द्र सिंह, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह, सांसद गणेश सिंह, पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, उमाशंकर गुप्ता और पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष हेमंत खंण्डेलवाल को समिति में शामिल किया गया है। केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से मप्र में नियुक्त पांच वरिष्ठ नेता समिति में आमंत्रित सदस्य होंगे। इनमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी, एवं केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा शामिल हैं।

19 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति घोषित

मप्र विधानसभा चुनाव-2023 के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त् शर्मा ने 19 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। पूर्व मंत्री जयंत मलैया समिति प्रमुख एवं वरिष्ठ नेता प्रभात झा समिति के सह प्रमुख होंगे। इसके अलावा पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, ओमप्रकाश सखलेचा, लाल सिंह आर्य, लता वानखेड़े, ओमप्रकाश धुर्वे, सुमेर सिंह सोलंकी, डीडी उइके, राज्यवर्धन सिंह, अजय प्रताप सिंह, कवीन्द्र कियावत, दीपक विजयवर्गीय, एस.एन.एस.चौहान, अतुल सेठ, मनोज पाल यादव, पुष्यमित्र भार्गव और डॉ. विनोद मिश्रा को समिति में सदस्य बनाया गया है।

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के जिला संयोजक घोषित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मप्र विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए जिला संयोजकों की घोषणा कर दी है। इनमें चम्बल संभाग के जिला मुरैना के लिए वल्लभ दण्डोतिया, भिण्ड में केशव सिंह भदौरिया, श्योपुर में कैलाश गुप्ता, ग्वालियर संभाग के ग्वालियर नगर में वेदप्रकाश शर्मा, ग्वालियर ग्रामीण में ब्रजमोहन गुर्जर, दतिया में डॉ. रामजी खरे, शिवपुरी में हरीहर शर्मा, गुना में सूर्यप्रकाश तिवारी, अशोक नगर में नीरज मनोरिया, सागर संभाग के सागर जिले में जाहर सिंह, टीकमगढ़ में अशोक गोयल, निवाड़ी में नंदकिशोर नापित, छतरपुर में उमेश शुक्ला, दमोह में बिहारी लाल गौतम, पन्ना में जयप्रकाश चतुर्वेदी, रीवा संभाग के जिला रीवा में वीरेन्द्र गुप्ता, सतना में पुष्पेन्द्र ङ्क्षसह, सीधी में के.के. तिवारी, सिंगरौली में गिरीश द्विवेदी, शहडोल संभाग के शहडोल जिले में राजेन्द्र भारती, अनूपपुर में ब्रजेश गौतम, उमरिया में मिथिलेश पयासी, जबलपुर संभाग के जबलपुर नगर में राजकुमार मेहता, जबलपुर ग्रामीण में सुखराम पटेल, कटनी में चमन लाल आनंद, डिण्डोरी में डॉ. सुनील जैन, मण्डला में रतन सिंह ठाकुर, बालाघाट में रमेश रंगलानी, सिवनी में वेदसिंह ठाकुर, नरसिंपुर में भूपेन्द्र सिंह, छिंदवाड़ा में कन्हईराम रघुवंशी, नर्मदापुरम संभाग के नर्मदापुरम जिले में शिव चौबे, हरदा जिले में गौरीशंकर मुकाती, बैतूल में अनिल सिंह कुशवाह, भोपाल संभाग के भोपाल नगर में कृष्णमोहन सोनी, भोपाल ग्रामीण में गोविंद गुर्जर, रायसेन में नरेन्द्र सिंह कुशवाह, विदिशा में सूर्यप्रकाश मीणा, सीहोर में सीताराम यादव, राजगढ़ में रघुनंदन शर्मा, इंदौर संभाग के इंदौर नगर में बाबू सिंह रघुवंशी, इंदौर ग्रामीण में ओम पटसावदिया, खण्डवा में हरीश कोटवाले, बुरहानपुर में विजय गुप्ता, खरगौन में रंजीत डंडीर, बड़वानी में अंतर सिंह आर्य, अलीरातपुर में किशोर शाह, झाबुआ में दौलत भावसार, धार में डॉ. राज बरफा, उज्जैन संभाग के उज्जैन नगर में किशोर खण्डेलवाल, उज्जैन ग्रामीण के लाल सिंह राणावत, शाजापुर में विजेन्द्र ङ्क्षसह सिसौदिया, आगर में दिलीप सकलेचा, देवास में बहादुर मुकाती, रतलाम में बजरंग पुरोहित, मंदसौर में कैलाश चावला और नीमच में महेन्द्र भटनागर को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

Tags:    

Similar News