Delhi Election Voting Live Update: दिल्ली में दोपहर तक 33.31% मतदान दर्ज
दिल्ली में सुबह 9 बजे तक 8.10% मतदान
Delhi Election 2025 : दिल्ली में सुबह 9 बजे तक 8.10% मतदान दर्ज किया गया।
सीटवार वोटिंग प्रतिशत :
- आदर्श नगर 5.70
- अम्बेडकर नगर - 8.12
- बाबरपुर - 9.36
- बदरपुर - 9.96
- बादली - 8.38
- बल्लीमारान - 6.97
- बवाना - 7.27
- बिजवासन - 8.88
- बुराड़ी - 8.98
- चांदनी चौक - 4.53
- छतरपुर - 11.05
- दिल्ली कैंट - 7.60
- देवली - 8.06
- द्वारका - 9.50
- गांधी नगर -6.64
- घोण्डा - 8.52
- गोकलपुर - 10.66
- ग्रेटर कैलाश - 6.80
- हरि नगर - 6.40
- जनकपुरी - 8.30
- जंगपुरा - 7.33
- कालकाजी - 6.19
- करावल नगर - 10.53
- करोल बाग - 4.61
- कस्तूरबा नगर - 5.90
- किरारी - 10.06
- कोंडली - 10.29
- कृष्णा नगर - 6.50
- लक्ष्मी नगर - 7.70
- मादीपुर - 6.35
- मालवीय नगर - 6.73
- मंगोल पुरी - 7.80
- मटिया महल - 6.49
- मटियाला - 9.23
- महरौली - 7.20
- मॉडल टाउन - 4.78
- मोती नगर - 5.78
- मुंडका - 7.70
- मुस्तफाबाद - 12.43
- नजफगढ़ - 10.12
- नांगलोई जाट - 8.00
- नेरेला - 8.67
- नई दिल्ली - 7.41
- ओखला - 7.90
- पालम - 9.40
- पटेल नगर - 6.11
- पटपड़गंज - 8.70
- आर के पुरम - 6.26
- राजिंदर नगर - 5.75
- राजौरी गार्डन - 5.89
- रिठाला - 7.16
- रोहिणी - 7.64
- रोहतास नगर - 9.20
- सदर बाजार - 6.00
- संगम विहार - 10.87
- सीलमपुर - 11.02
- सीमा पुरी - 10.29
- शाहदरा - 8.00
- शकूर बस्ती - 7.01
- शालीमार बाग - 6.06
- सुल्तानपुर माजरा - 6.46
- तिलक नगर - 5.73
- तिमारपुर - 5.68
- त्रिनगर - 6.94
- त्रिलोकपुरी - 9.35
- तुगलकाबाद - 8.50
- उत्तम नगर - 9.75
- विकासपुरी - 8.79
- विश्वास नगर - 7.64
- वजीरपुर - 6.12
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने किया मतदान
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, उनकी पत्नी संगीता सक्सेना ने राज निवास मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल मतदान केंद्र पर Delhi Election 2025 के लिए वोट डाला। वोट डालने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा, "मैंने दिल्ली की जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। मैं चाहता हूं कि दिल्ली की जनता मतदान में रिकॉर्ड बनाए..."
कालकाजी के मतदान केंद्र सीएम आतिशी ने किया मतदान
दिल्ली की सीएम और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार आतिशी ने कालकाजी के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। सीएम आतिशी ने कहा, "दिल्ली में यह चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं है, यह धर्मयुद्ध है। यह अच्छे और बुरे के बीच की लड़ाई है...एक तरफ पढ़े-लिखे लोग हैं जो विकास के लिए काम कर रहे हैं और दूसरी तरफ गुंडागर्दी करने वाले लोग हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि लोग काम करने वालों को वोट देंगे, गुंडों को नहीं...दिल्ली पुलिस खुलेआम बीजेपी के लिए काम कर रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डाला वोट
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में अपना वोट डाला।
#WATCH | Delhi: President Droupadi Murmu leaves from Dr. Rajendra Prasad Kendriya Vidyalaya, President’s Estate after casting her vote for #DelhiElection2025 pic.twitter.com/d3P6mNMbV2
— ANI (@ANI) February 5, 2025
भाजपा उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने किया मतदान
गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने ईस्ट आजाद नगर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
मनीष सिसोदिया ने नई दिल्ली में किया मतदान
आम आदमी पार्टी नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है।
एस जयशंकर, हरदीप सिंह पुरी समेत बांसुरी स्वराज ने किया मतदान
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर ने एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज तुगलक क्रिसेंट में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपनी पत्नी लक्ष्मी पुरी के साथ आनंद निकेतन स्थित माउंट कार्मेल स्कूल में मतदान किया। इसके अलावा बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने जनपथ स्थित मतदान केंद्र पर और दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोरा ने अपनी पत्नी के साथ मोतीबाग के पोलिंग स्टेशन मतदान किया है।
वोट डालने के बाद भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "आज दिल्ली में लोकतंत्र का उत्सव है और मैं राष्ट्रीय राजधानी के मतदाताओं से अपील करती हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर आएं और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करें ताकि दिल्ली विकसित राष्ट्र की विकसित राजधानी बन सके। आप देखेंगे, 8 फरवरी को केवल कमल ही खिलेगा।
राहुल गांधी ने किया मतदान
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने निर्माण भवन पोलिंग स्टेशन पर वोट डाला है।
AAP विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ फ्लाइंग किस देने का मामला दर्ज
संगम विहार थाने में एक महिला ने AAP विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ फ्लाइंग किस देने का मामला दर्ज कराया है। दिल्ली पुलिस ने धारा 323/341/509 के तहत मामला दर्ज किया है।
AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एमसीसी उल्लंघन का मामला दर्ज
दिल्ली पुलिस ने ओखला विधानसभा से AAP विधायक और उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ जामिया नगर थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। इस मामले में एफआईआर संख्या 95/25 धारा 223/3/5 बीएनएस और 126 आरपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।