27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की वापसी: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा समेत इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
Rekha Gupta Sworn in as Delhi CM : नई दिल्ली। शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता ने दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनका शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में आयोजित हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भी शामिल हुए।
रेखा गुप्ता के साथ इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
बीजेपी के प्रवेश साहिब सिंह, कपिल मिश्रा , पंकज कुमार सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा और रविंदर इंद्राज सिंह ने सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि, दिल्ली की नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को बीजेपी के प्रवेश साहिब सिंह ने हराया था।
दिल्ली के मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा, हम निश्चित रूप से यमुना नदी के निरीक्षण के लिए जाएंगे। मंत्रिपरिषद वहां जा रही है। आपको स्वच्छ और सुंदर यमुना मिलेगी, भाजपा आपसे यह वादा करती है। अगले छठ में आपको इसका एक अलग रूप देखने को मिलेगा...हम इसे पहली कैबिनेट बैठक में पारित करेंगे और (विकास योजनाओं) को लागू करेंगे...हम जल्द से जल्द पीएम मोदी के वादों को पूरा करेंगे। आपको स्वच्छ पर्यावरण के साथ एक सुंदर दिल्ली मिलेगी...यह (यमुना नदी के संबंध में निर्णय) निश्चित रूप से किया जाएगा और पूर्वांचल से होने के नाते, मैं आपसे वादा करता हूं कि हम आपको स्वच्छ और सुंदर यमुना प्रदान करेंगे।
दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, यह एक ऐतिहासिक दिन है। हम पीएम के विजन को लागू करेंगे।
भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, पूरे देश में हर कोई बेहद गर्वित और उत्साहित है, खासकर महिलाएं।
वहीं राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, "दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को मेरा नमस्कार...। दिल्ली के लोगों ने बड़ी उम्मीदों के साथ उन्हें चुना है। मुझे उम्मीद है कि वह उन उम्मीदों पर खरी उतरेंगी।
इसके अलावा, दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, यह प्रधानमंत्री मोदी के विजन को लागू करने की जिम्मेदारी है, हमें टीम का हिस्सा बनने का मौका दिया गया है - ताकि प्रधानमंत्री मोदी के इस 'विकसित दिल्ली' बनाने के सपने को साकार किया जा सके। हमें स्वच्छ पानी और हवा के साथ दिल्ली को एक बार फिर खुशहाल और नया बनाना है। हमें यमुना नदी को साफ करना है।
भाजपा के प्रवेश साहिब सिंह , भाजपा के आशीष सूद , भाजपा के रविन्द्र इंद्राज सिंह , कपिल मिश्रा , पंकज कुमार सिंह और भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा ने सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
Rekha Gupta CM oath : पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही, बीजेपी की सुषमा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित और आप की आतिशी के बाद दिल्ली को चौथी महिला सीएम मिल गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान पहुंचे।
दिल्ली की भावी सीएम रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मैं दिल्ली की भावी सीएम रेखा गुप्ता को बधाई देता हूं। वह दिल्ली की जनता की सभी उम्मीदों को पूरा करेंगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली 'विकसित दिल्ली' बनेगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण मैं दिल्ली की भावी सीएम रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पा रहा हूं।
#WATCH | Khajuraho, Madhya Pradesh: On the swearing-in ceremony of Delhi CM Designate Rekha Gupta, Union Minister Shivraj Singh Chouhan says, "I congratulate Delhi CM Designate Rekha Gupta...She will fulfil all the expectations of the public of Delhi. Under the leadership of PM… pic.twitter.com/LdB8zxLEry
— ANI (@ANI) February 20, 2025
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य नेता दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मंच पर पहुंचे।
#WATCH | Delhi: Union Minister Dharmendra Pradhan, Maharashtra Dy CMs Eknath Shinde and Ajit Pawar, Maharashtra CM Devendra Fadnavis and other leaders take the stage as they reach for the swearing-in ceremony for Delhi CM designate Rekha Gupta pic.twitter.com/n3Q8PTw4M3
— ANI (@ANI) February 20, 2025
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान पहुंचे।
#WATCH | Andhra Pradesh Deputy CM Pawan Kalyan arrives at Ramlila Maidan to attend the oath ceremony of Delhi CM-designate Rekha Gupta. pic.twitter.com/PWlOyn5Ua9
— ANI (@ANI) February 20, 2025
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा और वरिष्ठ भाजपा नेता वसुंधरा राजे भी रामलीला मैदान में शामिल हुईं।
#WATCH | Delhi CM-designate Rekha Gupta joined by Union Minister Dharmendra Pradhan, Madhya Pradesh CM Mohan Yadav, Rajasthan Deputy CM Prem Chand Bairwa and senior BJP leader Vasundhara Raje in showing a victory sign, at Ramlila Maidan. pic.twitter.com/zpOSIT1s8y
— ANI (@ANI) February 20, 2025