IND vs SL : भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम

श्रीलंका के दिलशान मदुशंका और भारत के शमी ने 5 विकेट लिए

Update: 2023-11-02 15:45 GMT

भारत ने श्रीलंका को दिया 358 रन का लक्ष्य 

मुम्बई। वर्ल्ड कप का 33वां मैच भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का चयन किया। भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 357 रन बनाए। श्रीलंका को 358 रन का लक्ष्य दिया गया। भारत से शुभमन गिल ने 92, विराट कोहली ने 88 और श्रेयस अय्यर ने 82 रनों की पारियां खेलीं। श्रीलंका से दिलशान मदुशंका ने 5 विकेट झटके। 

कप्तान रोहित शर्मा पारी की पहली बॉल पर चौका जमाकर आउट हुए। उन्हें दिलशान मदुशंका ने बोल्ड कर दिया। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान कहा कि टीम की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वही टीम मुंबई में श्रीलंका के ख‍िलाफ खेलने उतरी है. जो इंग्लैंड के ख‍िलाफ खेलने उतरी थी। 

आईसीसी विश्व कप मुकाबले में श्रीलंका को 302 रन से रौंदकर लगातार सातवीं जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। श्रीलंकाई टीम भारत के इस स्कोर के सामने टिक नहीं सकी और 19.4 ओवरों में महज 55 रनों पर आल आउट हो गई। ये जीत भारत की विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। रनों के लिहाज से भी विश्व कप की दूसरी सबसे बड़ी जीत भारत ने हासिल की है। 



 


Tags:    

Similar News