SL VS AUS: स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को दी करारी शिकस्त, भारत का तोड़ा रिकॉर्ड...
Sri Lanka Faces Biggest Defeat Against Australia : ऑस्ट्रेलिया ने गाले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को एक पारी और 242 रनों के विशाल अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह श्रीलंका की टेस्ट क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी हार है। श्रीलंका के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही इस मैच में पूरी तरह से निराशाजनक प्रदर्शन करते दिखे। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ की कप्तानी में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
उस्मान ख्वाजा ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से बनाया दोहरा शतक
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 654 रनों का विशाल स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी थी। टीम के लिए उस्मान ख्वाजा ने शानदार दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने 352 गेंदों पर 16 चौकों और 1 छक्के की मदद से 232 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने मात्र 40 गेंदों में ताबड़तोड़ 57 रन बनाए जबकि कप्तान स्टीव स्मिथ ने 251 गेंदों पर 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 141 रन की बेहतरीन पारी खेली। जोश इंग्लिस ने भी 94 गेंदों में 102 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी का प्रभाव डाला।
इसके जवाब में श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 165 रन ही बना सकी। दिनेश चांडीमल ने 165 रन की शानदार पारी खेली लेकिन बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू कुहनेमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके जबकि नाथन लियोन ने 3 विकेट लिए। फॉलोऑन खेलते हुए श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में भी केवल 247 रन ही बना पाई। कुहनेमान ने फिर से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए वहीं नाथन लियोन ने उनका पूरा साथ देते हुए 4 विकेट अपने नाम किए।
Spinners secure an innings win for Australia in the first Test against Sri Lanka 👌#WTC25 | #SLvAUS 📝: https://t.co/8NKpfnNf96 pic.twitter.com/KB1z31zofV
— ICC (@ICC) February 1, 2025
श्रीलंका को सबसे बड़ी हार देकर भारत का तोड़ा रिकॉर्ड
इस प्रकार श्रीलंका को अपने टेस्ट इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले 2017 में भारत के खिलाफ नागपुर में खेले गए टेस्ट मैच में श्रीलंका को पारी और 239 रनों से हार मिली थी। हालांकि अब ऑस्ट्रेलिया ने भारत का यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए श्रीलंका को सबसे बड़ी हार देने का इतिहास रच दिया है।