भोजपुर महोत्सव: शिवोहम से महाशिवरात्रि पर्व का आगाज, शिव-सत्य की धुन से बंधा समां, ऋषभ रिखीराम शर्मा ने भी दी प्रस्तुति
Mahashivratri Bhojpur Festival मध्य प्रदेश। महाशिवरात्रि पर भोजपुर में शिवोहम से महादेव पर्व का आगाज हुआ। इस पर्व की शुरुआत लोकगायक शिवभाई गुप्ता, बधाई लोकनृत्य अभिलाष चौबे, मटकी लोकनृत्य हीरामणि वर्मा और भक्ति गायक ऋषभ रिखीराम शर्मा की प्रस्तुतियों से हुई। शाम 6.30 बजे से शुरू हुआ महादेव पर्व शिव मंदिर प्रांगण में देर रात तक चला।
महादेव की भक्ति में लीन होकर कलाकारों द्वारा दी गई शिव-सत्य की कला अभिव्यक्तियाँ इस कार्यक्रम में प्रमुख आकर्षण बिंदु रहीं। महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर प्रांगण में शिव की गूंज ने सभी को अभिभूत कर दिया।
सभी कलाकारों ने महादेव पर्व पर अपनी कला की सर्वश्रेष्ठ अभिव्यक्ति की। भक्ति गायक ऋषभ रिखीराम शर्मा द्वारा वाद्य यंत्र प्रमुख रूप से श्रोताओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। उनके सितार से निकली धुन ने सभी का मन मोह लिया। सितार वादन के बाद ऋषभ रिखीराम शर्मा ने दर्शकों और श्रोताओं की इच्छा पर शिव तांडव (संगीत रूप) की भी प्रस्तुति दी। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए मध्य प्रदेश सांस्कृतिक विभाग और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद किया।
27 फरवरी 2025 को ये कलाकार देंगे प्रस्तुति :
ताल वाद्यकचहरी शिव ताण्डव -अंशुल प्रताप सिंह एवं साथी
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन - सर्वश्री हरिओम पंवार, अनामिका अंतर, विष्णु सक्सेना, वलराम श्रीवास्तव, अमन अधर, लामण नेपाली
28 फरवरी 2025 के कार्यक्रम :
लोकगायन - राजकुमार ठाकुर, सागर
गणगौर लोकनृत्य संजय महाजन, बड़वाह
बरेदी, नौरता लोकनृत्य - भ्रमित पाठ, सागर
सुगम संगीत- अरणिता कांजीलाल नचिकेत लेले एवं ग्रुप, मुम्बई