नगर निगम में फोड़े मटके: देवास में पानी की कमी का मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कहा - जनता भीषण जल संकट से जूझ रही

Update: 2025-04-11 10:24 GMT
देवास में पानी की कमी का मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कहा - जनता भीषण जल संकट से जूझ रही

देवास में पानी की कमी का मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

  • whatsapp icon

Dewas Congress protest : मध्यप्रदेश। देवास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भीषण गर्मी के चलते गहराते जल संकट के कारण हुआ। देवास में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में घुसने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पुलिस से झड़प हुआ। खाली मटके लेकर कांग्रेस कार्यकर्त्ता नगर निगम के ऑफिस पहुंचे थे। यहां खाली मटके फोड़े के कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया

कांग्रेस ने की चेतावनी दी है कि, हर वार्ड में BJP पार्षदों का विरोध किया जाएगा। देवास के कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी का कहना है कि, "पिछले 10 दिनों से देवास की जनता भीषण जल संकट से जूझ रही है। जनता परेशान है और उसे पानी नहीं मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी, इसलिए हम विरोध कर रहे हैं।"

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले में कहा कि, "देवास में भारी जल संकट, निराकरण का कोई इंतजाम नहीं। देवास में गर्मियों का मौसम आते ही जलसंकट गहराने लगता है, यही स्थिति इस बार भी है। नगर की ज्यादातर कॉलोनियों में नियमित जल आपूर्ति ठप है और वैकल्पिक टैंकर सेवा भी बदहाल है। लोग इससे परेशान है।"

"सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हैं। क्योंकि, पानी की कमी का सीधा असर महिलाओं पर पड़ रहा है। सबसे खराब हालात वार्ड 9 की बताई जा रहे हैं। शिकायतों के बावजूद नगर निगम और स्थानीय प्रशासन समाधान नहीं कर पा रहा। प्रदेश सरकार के पास भी इस समस्या का कोई स्थायी हल नहीं है। लग रहा है, जनता के धैर्य की परीक्षा ली जा रही है।"

कांग्रेस ने देवास नगर निगम को चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

Tags:    

Similar News