Global Investors Summit Live: टेक्सटाइल, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी भविष्य में तीन सेक्टर की बड़ी भूमिका रहने वाली- PM मोदी

Update: 2025-02-24 02:57 GMT
Live Updates - Page 2
2025-02-24 05:57 GMT

मध्य प्रदेश को मां नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त है - ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोले पीएम मोदी

मध्य प्रदेश को मां नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त है। यहां हर वो संभावना है जो मध्य प्रदेश को उद्योग की दृष्टि से देश के टॉप राज्यों में ला सकता है। एक समय था जब यहां बिजली और पानी की समस्या थी। कानून - प्रशासन की स्थिति तो और बद्दतर थी। बीते दो दशक में मध्य प्रदेश के लोगों के सहयोग से भाजपा सरकार ने गवर्नेंस पर जोर दिया। मध्य प्रदेश में लोग इन्वेस्ट करने से डरते थे। यहां कभी खराब सडकों के कारण बस भी नहीं चल पाती थीं वहां आज ईवी की बात हो रही है। जनवरी 2025 तक 90 लाख ईवी रजिस्टर हुए हैं। मैनुफैक्चरिंग के लिए मध्य प्रदेश हब बन रहा है। 

मध्य प्रदेश के इंडस्ट्रियल कॉरिडोर मोडल एक्सप्रेसवे से जुड़ रहे हैं। एयर कनेक्टिविटी की बात जाये तो टर्मिनल्स का विस्तार किया गया है। भोपाल की रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की तस्वीरें सभी का मन मोह लेती हैं। यहां के 80 रेलवे स्टेशन को अमृत मॉडर्न रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है। ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भारत ने बेहतरीन काम किया है। एनर्जी सेक्टर के बूम का लाभ मध्य प्रदेश को मिला।  

2025-02-24 05:53 GMT

पीएम मोदी ने समिट में देर से पहुंचने के लिए माफी मांगी:

पीएम मोदी ने समिट में देर से पहुंचने के लिए माफी मांगी। उन्होंने बताया कि, परीक्षा देने जा रहे बच्चों और उनके राजभवन से समिट में आने का समय एक ही था। सुरक्षा कारणों के बच्चों को परेशानी न हो इसके लिए मैंने 15 से 20 मिनट की देरी की। इसके लिए मैं माफी मांगता हूँ।

राजा भोज की नगरी में कई उद्योगपति आए हुए हैं। यह कार्यक्रम बेहद ही अहम है। भारत के इतिहास में ऐसा अवसर पहली बार आया है जब पूरी दुनिया भारत के लिए कितनी ऑप्टिमिस्टिक है यह देखने को मिल रहा है। चाहे देश हो या संस्थान, सभी को भारत से बहुत आशाएं हैं। कुछ दिन पहले विश्व बैंक ने कहा - भारत आने वाले सालों में दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग इकॉनमी बना रहेगा। कुछ दिन पहले क्लीमेंट चेंज पर यूएन की एक संस्था ने भारत को सोलर पावर की सुपर पावर कहा। यह भी बताया गया कि, जहां देश बड़े - बड़े दावें करते हैं वहीं भारत ने करके दिखाया है।   

2025-02-24 05:33 GMT

पतंजलि योगपीठ के संस्थापक आचार्य बालकृष्ण ने कहा - मध्यप्रदेश में निवेश की अनंत संभावनाएं है। पतंजलि की कई यूनिट यहां लगाई गई हैं। प्रदेश के लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हों हमारा यही उद्देश्य है।

2025-02-24 05:17 GMT

मध्य प्रदेश में विकास और निवेश की अपार संभावनाएं :

सीएम मोहन यादव ने कहा, "यह हमारा सौभाग्य है कि, पीएम मोदी की उपस्थिति में मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हो रहा है...मध्य प्रदेश में विकास और निवेश की अपार संभावनाएं हैं...पीएम मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र दिया है...पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की जनता ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। मध्य प्रदेश राज्य पीएम मोदी के संकल्प को पूरा करने में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।"

2025-02-24 05:16 GMT

सीएम मोहन यादव ने ग्लोबल इन्वेर्स्टर्स समिट में कहा - मध्य प्रदेश में व्यापार की अपार संभावना

सभी के लिए मध्य प्रदेश में अपार क्षमता है। बड़ा उद्योगपति हो या छोटा व्यापारी सभी के लिए मध्य प्रदेश में संभावना है। नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आउटकम केंद्रित नीतियों पर काम किया जाए रहा है। विश्व के पहले नदी जोड़ो अभियान के तहत सूखे क्षेत्र को पेय जल और 9 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

2025-02-24 05:11 GMT

निवेश को बढ़ावा देने के लिए 18 नीतियों को मंजूरी दी गई : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा - सरकार देश विदेश के उद्योगपतियों से लगातार चर्चा कर निवेश नीति तैयार की है। निवेश को बढ़ावा देने के लिए 18 नीतियों को मंजूरी दी गई है। कई नए क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए सरल नीतियां बनाई गई हैं। व्यापार की सुगमता ही हमारा लक्ष्य है। साल 2025 को हमने उद्योग और रोजगार वर्ष बनाने का निर्णय लिया है। भूमि, जल, बिजली और लैंड बैंक के साथ कुशल मानव सम्पदा और शासन व्यवस्था आवश्यक है। मध्य प्रदेश में यह सब कुछ है। सकल घरेलु उत्पाद की श्रेणी में मध्य प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। 



 


2025-02-24 05:04 GMT

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पहुंचे पीएम मोदी :

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने पंडित मोदी को बधाई देते हुए कहा कि वह "ग्लोबल इन्वेस्टर समिट" 2025 को संबोधित कर रहे थे।

 

2025-02-24 04:51 GMT

सीएम मोहन यादव ने कहा -

आज का दिन मध्य प्रदेश और भोपाल वासियों के लिए बड़ा खास है। विश्व के सबसे लोकप्रिय और सबसे विशाल गणतंत्र के नेता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम सभी के बीच भोपाल पधारे हैं।

2025-02-24 04:48 GMT

मंत्री चेतन्य कश्यप ने कहा -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'इन्वेस्ट मध्य प्रदेश - ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025' का उद्घाटन किए जाने पर मध्य प्रदेश के मंत्री चेतन्य कश्यप ने कहा, "यह पहल मध्य प्रदेश के लिए फलदायी साबित होगी... यह युवाओं के लिए नए अवसरों का समय है... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जिन 20 नीतियों का उद्घाटन किया जाएगा, वे पूरे राज्य के लिए विकास की नई कहानी लिखेंगी।"

Tags:    

Similar News