IGNTU: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय में छात्रों को फूड पॉइजनिंग, उल्टी, पेट दर्द और दस्त की समस्या
IGNTU : मध्य प्रदेश। अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, बड़ी संख्या में छात्र फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं। छात्रों को उल्टी, पेट दर्द और दस्त की समस्या हुई जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया।
शुरूआती जांच में सामने आया है कि, भोजन में खराबी के कारण इन छात्रों की तबियत बिगड़ी है। प्रशासन की ओर से फूड पॉइजनिंग की पुष्टि नहीं की गई है। बड़ी संख्या में छात्रों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर्स की टीम इन छात्रों के स्वास्थ पर नजर बनाए हुए हैं।
यूनिवर्सिटी के मैस संचालक को कुछ दिन पहले बदला गया था। इस मैस का संचालन शिवपाल सिंह बुंदेला नाम के व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। शिवपाल सिंह बुंदेला साल 2024 में किसी कारण से ब्लैकलिस्ट किए गए थे ऐसे में दोबारा उन्हें ठेका देने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इधर छात्रों के परिजन काफी परेशान हैं। राहत भरी बात यह है कि, अधिकतर छात्रों की तबियत स्थिर है। सभी का इलाज भी जारी है। जिस खाने को खाकर छात्र बीमार हुए उसके सैम्पल भी ले लिए गए हैं। छात्रों का आरोप है कि, उन्होंने पहले ही खाने की गुणवक्ता को लेकर शिकायत की थी। प्रशासन द्वारा इन शिकायतों पर कोई कदम नहीं उठाया गया।