छत्तीसगढ़ में बच्चा चोरी के शक में तीन साधुओं की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने मुश्किल से बचाया

Update: 2022-10-06 09:04 GMT

भिलाई। महारष्ट्र के बाद अब छत्तीसगढ़ में साधुओं की पिटाई का मामला सामने आया है।  यहां कुछ लोगों ने बच्चा चोरी के शक में तीन साधुओं की बेरहमी से पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने साधुओं को भीड़ से बचाकर निकाला। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं साधुओं को अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।  

जानकारी के अनुसार, भिलाई की पंडितों को चरोदा बस्ती में तीन साधु रास्ता भटककर पहुंच गए थे।इसी दौरान भगवा वस्त्र में साधुओं को देख बस्ती के कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। संदेह होने पर बच्चा चोर बताते हुए पिटाई शुरू कर दी। युवकों ने साधुओं को ऑटो से बाहर खींचने का प्रयास किया और पीटते रहे। इसके चलते साधु लहूलुहान हो गए। पिटाई के चलते साधुओं का सिर तक फट गया। उनके चेहरे, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। पुलिस ने साधुओं के साथ हुई इस वारदात को दबा दिया था, लेकिन अगले दिन गुरुवार को पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद जिले में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मामला दर्ज नहीं करने पर SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने थाना प्रभारी को फटकार भी लगाई।

बताया जा रहा है की तीनों साधुओं का नाम राजबीर सिंह, अमन सिंह और श्याम सिंह है। तीन रेलवे क्षेत्र चरोदा में काफी समय से किराए का मकान में रह रहे है। तीनों साधु बस्ती में भिक्षा मांगकर जीवन यापन करते थे। बताया जा रहा है कि कुछ लोग दशहरा पार्टी कर रहे थे। उन्होंने साधुओं को जाता देखा तो बच्चा चोर कहकर रोक लिया और शराब के नशे में पीटने लगे। 

पुलिस का कहना है की बच्चा चोरी करने की बात महज अफवाह है। साधुओं की पिटाई बच्चा चोरी के शक में बस्ती वालों ने की है। अब वीडियो से आरोपितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पूछताछ जारी है।जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Tags:    

Similar News