UP News: होली खेलने से किया मना तो मार दी गोली, मुरादाबाद का चौंकाने वाला मामला
होली खेलने से किया मना तो मार दी गोली, मुरादाबाद का चौंकाने वाला मामला
UP News : उत्तर प्रदेश। होली के त्योहार पर मुरादाबाद से एक विचलित करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने होली खेलने से मना कर दिया था। आरोपी की पहचान छोटू के रूप में हुई है। जिस व्यक्ति को गोली लगी उसकी पहचान अक्षय गुप्ता के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि, मुरादाबाद में छोटू ठाकुर ने दोपहर के समय अक्षय गुप्ता को पिस्टल से गोली मार दी। विवाद का करण अक्षय द्वारा होली खेलने से मना करना था। अक्षय नहा चुका था, इसलिए उसने छोटू से होली खेलने से मना कर दिया था। इस बात से नाराज छोटू ने पिस्टल निकाली और हमला कर दिया।
इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो एक व्यक्ति गुस्से में अपनी पिस्टल लहराते हुए लोगों पर हमला करता देखा जा सकता है। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाकर पिस्टल पकड़े व्यक्ति को रोकने की कोशिश की हालांकि तब तक आरोपी एक व्यक्ति को गोली मर चुका था।