दिल्ली में प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी का संबोधन: “दिल्ली ने दिल खोलकर हमें प्यार दिया, आपके इस प्यार को सवा गुना करके विकास के रूप में लौटाएंगे” - पीएम मोदी
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रचंड जीत दर्ज कर 27 साल का वनवास खत्म कर दिया है। जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत "यमुना मैया की जय" के नारे से की और दिल्ली की जनता को इस ऐतिहासिक जीत के लिए धन्यवाद दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज दिल्ली में उत्साह भी है और सुकून भी। उत्साह विजय का है और सुकून दिल्ली को 'आप-दा' से मुक्त कराने का है। आपने दिल खोलकर प्यार दिया, मैं दिल्लीवासियों को नमन करता हूं।"
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा दिल्ली के विकास की लॉन्ग रूट पॉलिसी पर काम करेगी और डबल इंजन सरकार दिल्ली के डबल तेजी से विकास को सुनिश्चित करेगी।
इस कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।
अन्ना हजारे जी इन लोगों के कुकर्मों का दर्द लंबे समय से झेल रहे हैं। आज उन्हें भी उस दर्द से मुक्ति मिली होगी। - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
अन्ना हजारे जी इन लोगों के कुकर्मों का दर्द लंबे समय से झेल रहे हैं। आज उन्हें भी उस दर्द से मुक्ति मिली होगी। - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी #NarendraModi #DelhiElectionResults #DelhiAssemblyElection2025 pic.twitter.com/CFPLa8P2HG
— Swadesh स्वदेश (@DainikSwadesh) February 8, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज कहा, "...आज फिर जनता ने कांग्रेस को संदेश दिया है। दिल्ली चुनाव में कांग्रेस ने 'शून्य' की दोहरी हैट्रिक लगाई है। देश की सबसे पुरानी पार्टी पिछले 6 बार से राष्ट्रीय राजधानी में एक भी सीट नहीं जीत पा रही है। वे खुद को हार का गोल्ड मेडल दे रहे हैं..."
"आज फिर लोगों ने कांग्रेस को संदेश दिया है। दिल्ली चुनाव में कांग्रेस ने 'शून्य' की दोहरी हैट्रिक लगाई है।" - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी#DelhiElectionResults #PMModi #Primeminister #DelhiElections2025 pic.twitter.com/KPA4HbclLA
— Swadesh स्वदेश (@DainikSwadesh) February 8, 2025
पीएम मोदी का संबोधन के बिंंदु
"पहली बार दिल्ली NCR के हर प्रदेश में भाजपा का शासन आया है। ये आजादी के बाद पहली बार हुआ है। राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे हर पड़ोसी राज्य में भाजपा की सरकारें हैं। ये बहुत ही सुखद संयोग है।"
"इस एक संयोग से दिल्ली और पूरे NCR में तरक्की के अनगिनत रास्ते खुलने जा रहे हैं। हमारी कोशिश होगी कि आने वाले समय में इस पूरे क्षेत्र में मोबिलिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर ढेर सारा काम हो। और इस क्षेत्र के नौजवानों को भी तरक्की के नए नए अवसर मिलें।"
"हम लोग हमारा सदा मंगल करने वाली यमुना देवी को नमस्कार करते हैं। लेकिन, उसी यमुना की इन लोगों ने कैसी दुर्दशा कर दी? दिल्ली का तो अस्तित्व ही मां यमुना की गोद में पनपा है। दिल्ली के लोग यमुना की इस पीड़ा को देखकर कितना आहत होते रहे हैं! लेकिन, दिल्ली की AAP-दा ने इस आस्था का अपमान किया।"
"AAP-दा वालों ने मेट्रो का काम आगे बढ़ाने से रोका, इन AAP-दा वालों ने झुग्गी वालों को घर देने से रोका, इन AAP-दा वालों ने आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी दिल्ली के लोगों को नहीं मिलने दिया।"
"दिल्ली में धरना-प्रदर्शन की राजनीति, टकराव और प्रशासनिक अनिश्चितता ने दिल्ली के लोगों का बहुत नुकसान किया है। आज दिल्ली के विकास के सामने से एक बड़ी रुकावट आप सब दिल्ली वासियों ने दूर कर दी है।"
"दिल्ली की जनता टूटी सड़कें, कूड़े के ढेर, ओवर फ्लो सीवर और प्रदूषित हवा से त्रस्त रही है। अब यहां बनने वाली भाजपा सरकार दिल्ली को विकास की ऊर्जा के साथ एक आधुनिक शहर बनाएगी।"
"आज अयोध्या के मिल्कीपुर में भी भाजपा को शानदार जीत मिली है। हर वर्ग ने भारी संख्या में भाजपा के लिए मतदान किया है। आज देश तुष्टिकरण नहीं, बल्कि भाजपा के संतुष्टिकरण की पॉलिसी को चुन रहा है।"
दिल्ली चुनाव 2025 में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "दिल्ली में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां कमल न खिला हो। हर भाषा बोलने वाले लोगों ने भाजपा को वोट दिया है। इस चुनाव के दौरान मैं जहां भी गया, गर्व से कहता था कि मैं पूर्वांचल से सांसद हूं। पूर्वांचल के लोगों ने इस रिश्ते को प्यार दिया है। इसलिए पूर्वांचल के सांसद के तौर पर मैं पूर्वांचल के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं..."
दिल्ली चुनाव 2025 में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "दिल्ली के लोगों ने शॉर्टकट वाली राजनीति का शॉर्ट-सर्किट कर दिया। आज दिल्ली की जनता ने स्पष्ट कर दिया है। दिल्ली के असली मालिक दिल्ली के लोग ही हैं। जो लोग खुद को दिल्ली का मालिक समझते थे, उनका सच सामने आ गया है। दिल्ली के जनादेश से यह भी स्पष्ट है कि राजनीति में शॉर्टकट, झूठ के लिए कोई जगह नहीं है। दिल्ली के लोगों ने शॉर्टकट वाली राजनीति का शॉर्ट-सर्किट कर दिया।"
"आज की जीत ऐतिहासिक है। यह कोई साधारण जीत नहीं है। दिल्ली की जनता ने 'आप-दा' को बाहर निकाल दिया है। दिल्ली को 'आप-दा' से मुक्ति मिल गई है। दिल्ली का जनादेश स्पष्ट है। आज दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई है। आज दिखावटीपन, अराजकता, अहंकार और दिल्ली को घेरने वाले 'आप-दा' की हार हुई है। मैं इस जीत के लिए भाजपा के हर कार्यकर्ता और आप सभी को बधाई देता हूं..." - पीएम मोदी
#WATCH | On BJP's victory in #DelhiElections2025, PM Narendra Modi says, "Today's victory is historic. This is not an ordinary victory. The people of Delhi have driven out 'AAP-da'. Delhi has been freed from the 'AAP-da'. The mandate of Delhi is clear. Today, development, vision… pic.twitter.com/1JQBrxhaWc
— ANI (@ANI) February 8, 2025
"आज दिल्ली की जनता ने साफ कर दिया है कि दिल्ली की असली मालिक सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की जनता है। जिनको दिल्ली का मालिक होने का घमंड था, उनका सच से सामना हो गया। दिल्ली के इस जनादेश से ये भी स्पष्ट है कि राजनीति में शॉर्टकट के लिए, झूठ और फरेब के लिए कोई जगह नहीं है।" - पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज दिल्ली में, दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और एक सुकून भी है। उत्साह विजय का है और सुकून दिल्ली को AAP-दा से मुक्त कराने का है..."
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज दिल्ली में, दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और एक सुकून भी है। उत्साह विजय का है और सुकून दिल्ली को AAP-दा से मुक्त कराने का है..."#DelhiElections2025 pic.twitter.com/oksFLt8iJo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2025