Bihar News: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की हत्या, दूसरा भांजा और उसकी मां घायल

Update: 2025-03-20 06:45 GMT

Bhagalpur Firing Incident: बिहार। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर गुरूवार को हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, इस घटना में उनके एक भांजे की मौत हो गई है, जबकि दूसरा भाई और मां घायल हैं। आपसी विवाद में दोनों ओर से गोलीबारी हुई। यह पूरी घटना नवगछिया के परबत्ता थाना के जगतपुर गांव की बताई जा रही है।

नवगछिया पुलिस ने बताया कि पानी को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों विश्विजित और जयजीत के बीच गोलीबारी हुई। इस घटना में गोली लगने से विश्विजित की मौत हो गई, जबकि जयजीत और मां हिना देवी गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को भागलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पानी को लेकर हुआ था विवाद 

बताया जा रहा है कि नल के पानी को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। जयजीत ने विश्वजीत पर फायरिंग कर दी। घायल विश्वजीत ने भी जवाबी फायरिंग की। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही विश्वजीत ने दम तोड़ दिया, जबकि जयजीत बुरी तरह जख्मी है। 

पुलिस ने विश्विजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भागलपुर पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमारी घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि, हम बाहर थे। हम लोगों को घटना की जानकारी दूसरे लोगों से मिली। दोनों भाईयों के बीच में नल को लेकर कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद गोलीबारी हुई।

एसपी प्रेरणा कुमारी ने कहा, सुबह में हम लोगों को सूचना प्राप्त हुई। परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में दो भाइयों ने आपसी विवाद में एक दूसरे पर गोली चला दी। घटना की सूचना पाकर तुरंत ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर एसडीपीओ भी घटना स्थल पर पहुंचे। एक घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, अन्य दो लोग इलाजरत हैं।

जब झगड़ा हो रहा था उसी समय उनकी माँ बीच में आईं और उनके हाथ में गोली लग गई है। प्रथम दृष्टया ये दिख रहा है कि दोनों के बीच नल को लेकर विवाद हुआ, जिसमें बात बढ़ गई और दोनों ने एक दूसरे को गोली मारी। मृतक का नाम विश्वजीत है और घायल नाम जयजीत है। घटना स्थल से एक खोखा और एक कारतूस बरामद हुआ है। 


Tags:    

Similar News