श्री गंगा सेवा समिति ने किया भोलेबाबा का महा रुद्राभिषेक

Update: 2023-08-07 15:54 GMT

अलीगढ़। श्री गंगा सेवा समिति द्वारा पानी की टंकी रोड पर स्थित शांति वन बगीची में श्रावण मास के पांचवें सोमवार के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक एवं उसके पश्चात भण्डारे का आयोजन किया गया।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. श्यौराज सिंह ने कहा कि सभी गंगा भक्त आने वाले सोमवार को भी इसी क्रम में आगे भी जलाभिषेक कार्यक्रम करते रहेंगे। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक किरन कुमार झा, महानगर अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, इं. राम कुमार शर्मा, यज्ञदत्त शर्मा, दया शंकर शर्मा, रजनी गुप्ता, वैद्य राम कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष सेवाराम शर्मा, एडवोकेट अविनाश अग्रवाल, ममता शर्मा, खेलेंद्र शास्त्री आदि मौजूद रहे।


Similar News