उत्तर प्रदेश में मानसून सत्र शुरू, पहले दिन टमाटर की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे सपा विधायक

इस सत्र में राज्य सरकार विभिन्न 13 अध्यादेशों के जरिए विधेयक लाएगी। उ

Update: 2023-08-07 06:42 GMT

लखनऊ।  उत्तरप्रदेश विधानमंडल का आज से मानसून सत्र शुरू हो गया है।  पहले ही दिन महंगाई को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया है।  सत्र के दौरान विपक्ष कानून व्यवस्था, अपराध, महंगाई, निराश्रित पशुओं और किसानों की समस्याओं के मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने पर का प्रयास किया 

टमाटर की माला पहनकर इस दौरान सपा नेता सदन पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी है। इस दौरान साइकिल से सपा एमएलसी टमाटर की माला पहनकर अनोखे अंदाज में सदन पहुंचे, जहां सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक लिया।सोमवार को सत्र के पहले दिन सपा के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा टमाटर की माला पहनकर साइकिल से विधानसभा पहुंचे। उन्होंने टमाटर के लगातार बढ़ते दामों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। इससे आम लोगों के लिए अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है। इस समय खुदरा बाजार में टमाटर के दाम 200 से प्रति किलो से भी ज्यादा हो गए हैं। सपा कार्यकर्ता विधानभवन के सामने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन कर रहे हैं।

पुलिस बल के साथ अधिकारीगण मौजूद 

वहीं सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या, विधायक अतुल प्रधान समेत सपा विधायकों द्वारा महंगाई और मणिपुर की हिंसा को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का विरोध करते हुए आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। प्रमुख विपक्षी दल सपा के साथ राष्ट्रीय लोकदल के विधायकगण भी हंगामे और प्रदर्शन में शामिल हैं।सदन में हंगामा होने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के व्यापाक बंदोबस्त किए गए हैं। भारी पुलिस बल के साथ अधिकारीगण मौजूद हैं। किसी भी प्रकार की अराजकता का माहौल न बनने पाए इसको लेकर ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

13 विधेयक होंगे पेश - 

बता दें की यह साल 2023 में विधान मंडल का दूसरा और अठारहवीं विधान सभा का पांचवां सत्र है। इस सत्र में राज्य सरकार विभिन्न 13 अध्यादेशों के जरिए विधेयक लाएगी। उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग विधेयक समेत कुछ अन्य विधेयक पारित हो सकते हैं। इसमें विधानसभा की नई नियमावली भी पेश की जाएगी। लेकिन, समाजवादी पार्टी ने मणिपुर की घटना सहित प्रदेश से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

Tags:    

Similar News