लखनऊ: नदियां हमारी माता, अगर वो स्वस्थ नहीं रहेंगी तो बालक स्वस्थ कैसे रहेगा…

गंगा समग्र के लखनऊ में हुए विश्व नदी दिवस कार्यक्रम में बोले राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष...

Update: 2024-09-22 15:36 GMT

लखनऊ। गंगा समग्र लखनऊ महानगर ने विश्व नदी दिवस पर रविवार को मां गोमती सफाई अभियान चलाया। इसमें बीबीडी एवं भाषा विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी सहभागिता की। दोपहर बाद पंडित सुजीत शर्मा की सुंदरकांड प्रस्तुति में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे। सायंकाल मां गंगा में अगाध श्रद्धा रखने वाले राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष जी ने अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी चिरंजीव नाथ सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार आलोक पांडेय, पूर्व एमएलसी जॉन डेंजल गॉडिन, भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एन.बी. सिंह, कार्डियो सर्जन डॉ.विजयंत देवराजन, कल्याण गिरी मंदिर के महावीर गिरी महाराज को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर गंगा भूषण सम्मान से अलंकृत किया गया।

राष्ट्रीय सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष जी ने कहा कि हमारे देश में ही नहीं बल्कि नदी विश्व में सभ्यता की जननी है, इसलिए नदी को माता कहा जाता है और पूजा जाता है। ईसाई और यहूदी सम्प्रदाय के लोग वांग नोई नदी को इतनी पवित्र मानते है कि वहां की सरकार ने 2017 में उसको जीवित प्राणी की संज्ञा प्रदान की है। बिना नदियों के धरती पर जीवन संभव नहीं रहेगा।

इसीलिए इसे संरचित और सुरक्षित बनाए रखना बहुत आवश्यक है। हमारे यहां महाभारत में कहा गया है कि नदियाँ विश्व की माताएं हैं। यदि माता स्वस्थ नहीं रहेंगी तो बालक स्वस्थ कैसे रहेंगे। अत: नदियों की अविरलता निर्मलता एक बहुत ही आवश्यक सामयिक एवं पुनीत कार्य है। इसमें सभी को जुड़ना चाहिए। तत्पश्चात माँ गोमती की भव्य महाआरती हुई। संचालन प्रांतीय सहसंयोजक अनुराग पाण्डेय ने किया।

मौके पर प्रचार आयाम की प्रांतीय सह प्रमुख श्वेता सिंह, जल निकास आयाम के गौरव दीक्षित, विधि आयाम के राजेश शुक्ला, वृक्षारोपण आयाम के प्रमुख पंकज शुक्ला. लखनऊ पश्चिम के संयोजक अरविंद जायसवाल, उत्तर जिला से पंकज शर्मा, दक्षिण जिला से रुद्रदेव, पूर्व जिला के रविकांत राय, उत्तर के सह संयोजक अरविंद, पश्चिम के प्रेम सागर, दछिण के सह संयोजक गणेश कुमार एवं आलोक मिश्रा, आकाश सोनी, दिलीप पांडे, डी.बी घोष, राजा कर्ण, मोनू पाण्डेय, सनी पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, प्रधान वीरेंद्र शुक्ला, सुरेंद्र कश्यप आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News