14 नवंबर को 'फिर एक बार एनडीए सरकार': योगी

14 नवंबर को 'फिर एक बार एनडीए सरकार': योगी

By : Swadesh Bhopal
14 नवंबर को 'फिर एक बार एनडीए सरकार': योगी

बिहार में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी गरजे सीएम योगी, की चार रैलियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी खूब गरजे। उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के लिए चार रैलियां कीं। सीएम योगी ने सिकटी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी विजय कुमार मंडल, नरपतगंज से देवंती यादव, छातापुर से नीरज कुमार सिंह 'बब्लू' और बिस्फी से हरिभूषण ठाकुर बचौल को वोट देकर विधानसभा भेजने का आग्रह किया।

सीएम योगी ने विपक्षियों पर किया वार

सीएम योगी ने कांग्रेस, राजद समेत महागठबंधन पर बिहार में जंगलराज फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कलंकित और काले अतीत वाले लोग भरोसे लायक नहीं हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि 14 नवंबर को जब ईवीएम खुलेंगी, तो बिहार की जनता का निर्णय आएगा कि 'फिर एक बार एनडीए सरकार'।

गौरवशाली अतीत के धनी बिहार के सामने संकट खड़ा करने वाले ही असली अपराधी

सीएम योगी ने कहा कि गौरवशाली अतीत के धनी बिहार के सामने संकट खड़ा करने वाले ही असली अपराधी हैं। जिन लोगों ने बिहार में जंगलराज लाने का पाप किया और बिहार को पीछे धकेला, वे लोग बड़ी-बड़ी घोषणाओं और नौकरी के नाम पर बहकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अपील की कि जिन लोगों का अतीत कलंकित और काला है, उन पर विश्वास करने की जरूरत नहीं है।

ये विकास को जंगलराज में बदलने वाले लोग

सीएम योगी ने कहा कि यह विकास को जंगलराज में बदलने वाले लोग हैं। बिहार में कांग्रेस और राजद की जोड़ी ही जंगलराज लेकर आई थी। ये रामद्रोही भी हैं। कांग्रेस, सपा और राजद वाले कहते थे कि राम मंदिर नहीं बनने देंगे।सीएम योगी ने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 46 करोड़ लोगों के बैंक खाते खुले, जिससे योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के खाते में जाने लगा और कांग्रेस-राजद की दलाली समाप्त हो गई। मोदी जी ने 10 करोड़ गरीबों को रसोई गैस का मुफ्त कनेक्शन दिया, जबकि इसी कनेक्शन के लिए कांग्रेस वाले 25-50 हजार रुपये वसूलते थे।

1990 से 2005 तक यह लोग सत्ता में थे और पशुओं का चारा डकार गए थे। इस बार आए तो राशन डकार जाएंगे। इन्हें दोबारा अवसर नहीं देना चाहिए।

फिर से जंगलराज लाने की कोशिश करने वालों को रोकना जरूरी

भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने नरपतगंज में कहा कि बिहार में फिर से 'जंगलराज' लाने की कोशिश करने वालों को रोकना जरूरी है। पंचर बनाने वाले यहां आकर विकास को पंचर करना चाहते हैं। जिस बिहार ने दुनिया को नालंदा विश्वविद्यालय और ज्ञान की रोशनी दी, उसी बिहार को कांग्रेस-राजद की जोड़ी ने निरक्षरता और अराजकता की तरफ धकेल दिया।

उन्होंने कहा कि इस पवित्र भूमि को जातीय विभाजन और माफियागीरी से कलंकित किया गया। इनकी करनी से बिहार बीमारू बन गया। अपराध करने वालों ने बिहार को सबसे नीचे पायदान पर धकेला था, लेकिन 2005 में नीतीश बाबू के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने के बाद आज बिहार के नौजवान आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, स्टार्टअप और उद्यमिता समेत जीवन के हर क्षेत्र में नया करके देश व दुनिया के लिए मॉडल खड़ा कर रहे हैं।

कांग्रेस और राजद के पाप के कारण बिहार को जंगलराज के रूप में जाना गया

सीएम योगी ने छातापुर में कहा कि परिवारवादी व्यवस्था ने बिहार में जातियों को लड़ाकर अराजकता और गुंडागर्दी का तांडव किया। नागरिकों और गरीबों को भूखों मरने के लिए छोड़ दिया गया। सरकार के खजाने में लूट मच गई थी।

सीएम ने कहा कि बड़ी-बड़ी घोषणाओं के साथ राजद और कांग्रेस का महागठबंधन सिर्फ धोखा देने आया है। जो आपकी जमीन हड़प गए, वे नौकरी क्या देंगे? बिहार का इतिहास गौरवशाली है, लेकिन कांग्रेस और राजद के पाप के कारण लोग बिहार को जंगलराज के रूप में जानने लगे। यह खानदानी लुटेरे झूठा आश्वासन देने आए हैं और खानदानी माफिया का समर्थन कर रहे हैं।

मधुबनी में घुसपैठियों का लॉन्चिंग पैड नहीं बनने देना है

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और राजद बिहार में फिर से जंगलराज लाना चाहते हैं। इस खतरे को रोकने के लिए एनडीए ही विकल्प है। उन्होंने कहा कि मधुबनी संवेदनशील जिला है, जहां घुसपैठियों का लॉन्चिंग पैड नहीं बनने देना है। बहन, बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा पर सेंध लगाने का दोष गठबंधन पर है।

यूपी में अब न कर्फ्यू है, न दंगा, वहां सब ठीक है

सभा में सीएम ने क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर का भी हवाला दिया। उन्होंने मधुबनी पेंटिंग, विद्वान साहित्यकारों और स्थानीय परंपराओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन सबका सम्मान एनडीए ही कर रहा है। सीएम ने यूपी का जिक्र करते हुए कहा कि वहां माफिया पर बुलडोजर चलाकर कब्जा हटाया गया और गरीबों के लिए हवेलियां बनाई जा रही हैं। यूपी में अब न कर्फ्यू है, न दंगा, वहां सब ठीक है।सीएम योगी ने कहा कि यदि कांग्रेस-राजद का महागठबंधन सत्ता में आया, तो आने वाली पीढ़ियां हमें कोसेंगी। इसलिए एक बार फिर एनडीए को मौका देना आवश्यक है।

संबंधित सामग्री

जापान दौरे पर UP के सीएम योगी का निवेश का संदेश, विरासत और विकास का मंत्र

जापान दौरे पर UP के सीएम योगी का निवेश का संदेश, विरासत और विकास का मंत्र

दो दिवसीय जापान दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने निवेशकों को प्रदेश आने का न्योता दिया। विरासत, विकास और कानून व्यवस्था में बदलाव को नई पहचान बताया।

Feb 25, 2026
ओवैसी अकेले लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, महागठबंधन ने साथ देने से किया इंकार

ओवैसी अकेले लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, महागठबंधन ने साथ देने से किया इंकार

Bihar Assembly Election: बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन ने ओवैसी को बड़ा झटका दिया है।

Jul 15, 2025