ओवैसी अकेले लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, महागठबंधन ने साथ देने से किया इंकार

ओवैसी अकेले लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, महागठबंधन ने साथ देने से किया इंकार

Bihar Assembly Election: बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन ने ओवैसी को बड़ा झटका दिया है।

By : Swadesh Editor
ओवैसी अकेले लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, महागठबंधन ने साथ देने से किया इंकार

Bihar Assembly Election: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बार चर्चा में हैं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जिन्हें महागठबंधन से झटका मिला है। कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने साफ कर दिया है कि वे ओवैसी की पार्टी के साथ कोई चुनावी तालमेल नहीं करेंगे। जानकारी के मुताबिक़ कुछ दिन पहले AIMIM ने लालू यादव और कांग्रेस नेतृत्व को पत्र लिखकर महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई थी। लेकिन सूत्रों के मुताबिक न तो उस प्रस्ताव को गंभीरता से लिया गया और न ही कोई सकारात्मक जवाब भेजा गया। अब यह तय माना जा रहा है कि AIMIM को महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा।

इस फैसले के पीछे महागठबंधन का यह तर्क है कि किसी भी ऐसी पार्टी से दूरी बनाई जाएगी जिसकी छवि समाज को बांटने वाली मानी जाती हो। गठबंधन का मानना है कि इस तरह के फैसलों से भाजपा को फायदा पहुंचता है। इसीलिए वे नहीं चाहते कि कोई तीसरा मोर्चा विपक्ष की एकता को कमजोर करे।

ओवैसी अकेले लड़ेंगे चुनाव

इस घटना के बाद AIMIM न अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। पार्टी सीमांचल के इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति बना रही है। ओवैसी ने इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हमने सहयोग की इच्छा जताई थी, लेकिन जब जवाब ही नहीं मिला तो हम भी अपने रास्ते चुनने के लिए स्वतंत्र हैं। अब एकतरफा मोहब्बत का कोई मतलब नहीं।" ओवैसी ने यह भी आरोप लगाया कि महागठबंधन के कुछ दल नहीं चाहते कि कमजोर तबकों की आवाज उठाने वाला कोई नेता उभरे। साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया कि उनकी पार्टी पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

इसके अलावा ओवैसी ने बिहार में चल रही मतदाता सूची की गहन जांच पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे "बैक डोर एनआरसी" का नाम दिया और चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना है कि नागरिकता तय करना चुनाव आयोग का काम नहीं है और यह पूरी कवायद जल्दबाज़ी में की जा रही है।

संबंधित सामग्री

'वोट चोरी' बनाम 'अराजकता' की राजनीति

'वोट चोरी' बनाम 'अराजकता' की राजनीति

वोट चोरी के आरोपों पर विपक्षी गठबंधन के आंदोलन ने राहुल गांधी का नेतृत्व मजबूत किया है। भाजपा 1984 के सिख दंगों का मुद्दा उठाकर जवाब दे रही है, जिससे संसद और आगामी चुनावों तक सियासी संघर्ष जारी रहने के आसार हैं।

Nov 03, 2026
दिल्ली मार्च के दौरान फिर से रिजिम चेंज की बात, संजय राउत ने दिया विवादित बयान

दिल्ली मार्च के दौरान फिर से रिजिम चेंज की बात, संजय राउत ने दिया विवादित बयान

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में संजय राउत ने रिजिम चेंज की बात कही। अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं ने भी बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

Nov 01, 2026
राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, पूरी जिंदगी मॉक पार्लियामेंट में रहिए: अमित शाह, पंजाब में NDA सरकार बनाएंगे

राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, पूरी जिंदगी मॉक पार्लियामेंट में रहिए: अमित शाह, पंजाब में NDA सरकार बनाएंगे

चंडीगढ़ में अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने का उनका सपना पूरा नहीं होगा। 1984 के सिख विरोधी दंगों और दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली पर भी सवाल उठाए।

Nov 01, 2026
दिल्ली में रैली टालने के लिए व्यापारियों ने सोनिया गांधी से लगाई गुहार, राहुल गांधी के इनकार का दिया हवाला

दिल्ली में रैली टालने के लिए व्यापारियों ने सोनिया गांधी से लगाई गुहार, राहुल गांधी के इनकार का दिया हवाला

दिल्ली के व्यापारियों ने 1 नवंबर की INDIA गठबंधन रैली टालने के लिए सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। CTI ने 20 बाजारों के 12 हजार करोड़ रुपये के कारोबार पर असर की आशंका जताई है।

Oct 30, 2026
Rijuju Target Congress: रिजिजू ने कपिल सिब्बल का पुराना VIDEO शेयर, कांग्रेस के वोट चोरी आरोपों पर निशाना साधा

Rijuju Target Congress: रिजिजू ने कपिल सिब्बल का पुराना VIDEO शेयर, कांग्रेस के वोट चोरी आरोपों पर निशाना साधा

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर कपिल सिब्बल का पुराना संसद वीडियो शेयर किया है। इसमें सिब्बल वोटर लिस्ट से नाम हटने की प्रक्रिया समझाते दिख रहे हैं। फिर कांग्रेस पर निशाना साधा।<br/>

Oct 07, 2026