Akshay Kumar on Retirement Plan

रिटायरमेंट का ख्याल रोज आता है, लेकिन...वेलकम 3 के मंच से अक्षय कुमार ने फीस और भविष्य पर तोड़ी चुप्पी

वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार ने अपनी फीस को लेकर चल रही चर्चाओं पर जवाब दिया। साथ ही रिटायरमेंट को लेकर भी ऐसा बयान दिया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।

रिटायरमेंट का ख्याल रोज आता है, लेकिन...वेलकम 3 के मंच से अक्षय कुमार ने फीस और भविष्य पर तोड़ी चुप्पी

Entertainment News

अक्षय कुमार एक बार फिर 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की वापसी के साथ कॉमेडी अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में स्टारकास्ट के साथ पहुंचे अक्षय ने न सिर्फ फिल्म को लेकर बात की, बल्कि अपनी फीस और रिटायरमेंट से जुड़े सवालों पर भी खुलकर जवाब दिया। काफी समय से चर्चा थी कि इस मल्टीस्टारर फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने करोड़ों रुपये की फीस ली है। वहीं दूसरी तरफ उनके करियर और रिटायरमेंट को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही थीं। मुंबई में आयोजित ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान अभिनेता ने इन दोनों मुद्दों पर अपनी स्थिति साफ कर दी।

फीस को लेकर क्या बोले अक्षय कुमार

इवेंट के दौरान जब अक्षय कुमार से फिल्म के लिए 1.7 करोड़ रुपये फीस लेने की चर्चाओं पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस दावे को खारिज कर दिया। अक्षय ने कहा कि जितनी रकम की चर्चा की जा रही है, उन्होंने उतनी फीस भी नहीं ली है। उनके मुताबिक इस फिल्म से जुड़ने की सबसे बड़ी वजह इसकी कहानी थी, जिसे दिवंगत लेखक और अभिनेता नीरज वोहरा ने लिखा था। उन्होंने कहा कि नीरज वोहरा उन लोगों में शामिल रहे हैं, जिनसे उन्होंने कॉमेडी की बारीकियां सीखीं। अक्षय ने प्रियदर्शन, राजकुमार संतोषी और नीरज वोहरा का नाम लेते हुए कहा कि उनकी कॉमिक टाइमिंग और अभिनय शैली पर इन लोगों का बड़ा प्रभाव रहा है।

नीरज वोहरा को किया याद

अक्षय कुमार ने कार्यक्रम में नीरज वोहरा को भावुक अंदाज में याद किया। उन्होंने कहा कि नीरज ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया और उनके साथ काम करना हमेशा खास अनुभव रहा। उन्होंने फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के साथ अपने पुराने संबंधों का भी जिक्र किया। अक्षय के मुताबिक वह अपने संघर्ष के दिनों से उन्हें जानते हैं और दोनों की पहचान करीब 36 साल पुरानी है। यही वजह रही कि फिल्म उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि कई पुरानी यादों और रिश्तों से जुड़ा एक भावनात्मक सफर भी है।

रिटायरमेंट पर दिया दिलचस्प जवाब

कार्यक्रम में जब उनसे रिटायरमेंट की योजनाओं के बारे में पूछा गया तो अक्षय ने अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कभी-कभी सुबह जल्दी उठने पर उनके मन में रिटायर होने का विचार आता है, लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद उन्हें याद आ जाता है कि शूटिंग सेट पर सैकड़ों लोग उनका इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद वह फिर काम में जुट जाते हैं। अभिनेता ने कहा कि पिछले 36 साल से यही सिलसिला चल रहा है और हर बार रिटायरमेंट का विचार अगले दिन के लिए टल जाता है।

‘काम करते रहना ही बेहतर’

अक्षय कुमार ने कहा कि अगर वह अभिनय छोड़ भी दें तो खुद को किसी न किसी काम में व्यस्त रखेंगे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह इलेक्ट्रिशियन, माली या लोगों के कुत्ते घुमाने का काम भी कर सकते हैं। हालांकि उनका मानना है कि सक्रिय रहना और लगातार काम करना ही बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ समय बिताना जरूरी है, लेकिन कुछ दिन बाद परिवार भी उनसे पूछने लगता है कि वह काम पर कब लौटेंगे। अक्षय ने कहा कि उन्हें 'रिटायरमेंट' शब्द ज्यादा पसंद नहीं है। उनके मुताबिक इंसान को जीवनभर सक्रिय रहना चाहिए और काम करते रहना चाहिए।

26 जून को रिलीज होगी फिल्म

वेलकम टू द जंगल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता समेत बॉलीवुड के कई चर्चित कलाकार नजर आएंगे। करीब 30 कलाकारों से सजी यह फिल्म साल की बड़ी मल्टीस्टारर रिलीज में शामिल मानी जा रही है। अब देखने वाली बात होगी कि लोकप्रिय 'वेलकम' फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026