Monday Box Office Report

मंडे टेस्ट में किस फिल्म ने बचाई रफ्तार? कमाई घटी फिर भी 'अल्फा' रही नंबर वन, जानें अक्षय की मूवी का हाल

मंडे बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। फिर भी 'अल्फा' सबसे आगे रही, जबकि 'वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार भी धीमी पड़ी। जानिए सभी फिल्मों का ताजा कलेक्शन।

मंडे टेस्ट में किस फिल्म ने बचाई रफ्तार? कमाई घटी फिर भी 'अल्फा' रही नंबर वन, जानें अक्षय की मूवी का हाल

Bollywood Box Office Collection

वीकेंड की रफ्तार खत्म होते ही सोमवार को सिनेमाघरों में चल रही लगभग सभी फिल्मों की कमाई पर असर दिखाई दिया। कारोबार में गिरावट के बावजूद आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने सबसे ज्यादा कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर अपनी बढ़त बरकरार रखी। वहीं 'वेलकम टू द जंगल' समेत कई फिल्मों की कमाई में भी तेज गिरावट दर्ज की गई।

सोमवार का ट्रेंड यह भी दिखाता है कि शुरुआती उत्साह के बाद अब कई फिल्मों के सामने वीकडेज में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचे रखना बड़ी चुनौती बन गया है।

अल्फा ने पहले सोमवार भी बनाए रखी बढ़त

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फीमेल लीड फिल्म 'अल्फा' ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 3.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रविवार को फिल्म ने 13.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इस गिरावट के बावजूद फिल्म सोमवार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रिलीज रही। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कलेक्शन 37.85 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल अहम भूमिकाओं में हैं।

वेलकम टू द जंगल की रफ्तार भी हुई धीमी

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे सोमवार को 2.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे एक दिन पहले रविवार को फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे वीकेंड के बाद आई गिरावट के बावजूद फिल्म का कुल कारोबार 117.55 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

बेबी डू डाई डू की मुश्किलें बढ़ीं

हुमा कुरैशी स्टारर 'बेबी डू डाई डू' बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। पहले सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 41 लाख रुपये कमाए, जबकि रविवार को इसका कलेक्शन 83 लाख रुपये था। लगभग 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन अब 1.81 करोड़ रुपये हो गया है।

कॉकटेल 2 अब लाखों में सिमटी

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की 'कॉकटेल 2' तीसरे सोमवार को 40 लाख रुपये ही जुटा सकी। इसके साथ फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 92.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। शुरुआती अच्छी कमाई के बाद अब फिल्म की रफ्तार काफी धीमी पड़ चुकी है।

मा इंति बंगारम का प्रदर्शन

सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंति बंगारम' ने रिलीज के 18वें दिन 39 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके बाद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 20.25 करोड़ रुपये हो गया है। बी.वी. नंदिनी रेड्डी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सामंथा एक एक्शन प्रधान किरदार में नजर आ रही हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026