मुंबई। भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' शुक्रवार, 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। शुरुआती रुझानों में फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती दिखाई दे रही है। कई दर्शकों ने इसकी कहानी को भावनात्मक और प्रेरणादायक बताया है।
The headlines are glowing.
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) June 12, 2026
The reviews are roaring.
The story is making its mark. 🇮🇳
Bharat Bhhagya Viddhaata
In CINEMAS NOW WORLDWIDE 🇮🇳✨
BOOK YOUR TICKETS NOW
🔗 https://t.co/tknF8ZRprY
Witness the extraordinary story of ordinary heroes.#BharatBhhagyaViddhaata… pic.twitter.com/k5oYN01TFq
दर्शकों को पसंद आई फिल्म की कहानी
फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कई यूजर्स ने अपनी राय साझा की। दर्शकों का कहना है कि फिल्म आम लोगों के असाधारण योगदान को सामने लाती है और भावनात्मक रूप से जोड़ने में सफल रहती है। कुछ यूजर्स ने लिखा कि फिल्म यह संदेश देती है कि हर नायक वर्दी में नहीं होता, बल्कि समाज में जिम्मेदारी निभाने वाले साधारण लोग भी असली हीरो होते हैं।
कंगना के अभिनय की हो रही सराहना
फिल्म में कंगना रनौत के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है। कई दर्शकों ने उन्हें "एक्टिंग क्वीन" बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने किरदार को प्रभावशाली ढंग से निभाया है। सोशल मीडिया पर ऐसे भी कमेंट्स देखने को मिले, जिनमें इसे कंगना की मजबूत वापसी बताया गया।
कौन-कौन हैं फिल्म में?
फिल्म का निर्देशन और लेखन मनोज तापड़िया ने किया है। कंगना रनौत के अलावा फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, आशा शेलार, प्रिया अर्जुन बेर्डे, जाहिद खान और सुहिता थट्टे भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कंगना रनौत की पिछली फिल्म 'इमरजेंसी' को समीक्षकों और दर्शकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। ऐसे में 'भारत भाग्य विधाता' को कंगना के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में माना जा रहा है। फिल्म की रिलीज के पहले दिन सामने आई प्रतिक्रियाओं से संकेत मिल रहे हैं कि दर्शकों को इसकी कहानी और भावनात्मक प्रस्तुति पसंद आ रही है।