रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बीच 'धुरंधर' में चली IB की कैची,बदलाव के साथ नया वर्जन हुआ रिलीज

रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बीच 'धुरंधर' में चली IB की कैची,बदलाव के साथ नया वर्जन हुआ रिलीज

रणवीर सिंह की धुरंधर का संशोधित वर्जन 1 जनवरी से रिलीज होगा। आईबी के निर्देश के बाद 2 कट के बाद रिलीज हो चुका है। फिल्म ने अब तक 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।

By : स्वदेश डेस्क
रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बीच 'धुरंधर' में चली IB की कैची,बदलाव के साथ नया वर्जन हुआ रिलीज

नई दिल्लीः आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने 5 दिसंबर 2025 को रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। फिल्म ने ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘छवा’ जैसी बड़ी फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। दर्शकों की भारी सराहना के बीच कुछ वर्गों ने इसमें दिखाई गई राजनीति को लेकर इसे प्रोपेगेंडा भी बताया। अब इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। नए साल में फिल्म कुछ बदलाव के साथ सामने आई है। यह बदलाव सरकार की तरफ से मिले निर्देशों के बाद किए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को देशभर के सिनेमाघरों को एक ईमेल भेजा गया, जिसमें फिल्म के संशोधित संस्करण की जानकारी दी गई। बताया गया कि सूचना एवं प्रसारण (information and broadcasting)मंत्रालय के निर्देशों के बाद फिल्म में दो शब्दों को म्यूट किया गया है और एक डायलॉग में बदलाव किया गया है। इसी कारण फिल्म का नया वर्जन तैयार किया गया।

नए साल में नए वर्जन के साथ हुई रिलीज

सूत्रों का कहना है कि सिनेमाघरों को नया वर्जन डाउनलोड कर 1 जनवरी 2026 से दिखाने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि बदले गए शब्दों में से एक शब्द ‘बलूच’ है, जिसे नए संस्करण से हटा दिया गया है। वहीं,दूसरे हटाए गए शब्द और बदले गए डायलॉग को लेकर अभी तक ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

रिकॉर्ड तोड़ कमाई का सिलसिला जारी

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने रिलीज के करीब एक महीने में ही रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली है। फिल्म ने दुनियाभर में 1117.9 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। भारत में 27वें दिन फिल्म ने 11 करोड़ रुपये कमाए, जिसके साथ इसका घरेलू कलेक्शन 723.25 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में

फिल्म में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। वह एक भारतीय जासूस के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में आतंकियों के बीच घुसपैठ करता है। हालांकि फिल्म भारत में शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन खाड़ी देशों में इसे बैन कर दिया गया है।

रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं नवीन कौशिक, सौम्या टंडन, नसीम मुगल, दानिश पंडोर और गौरव गेरा भी फिल्म का हिस्सा हैं। ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है।

संबंधित सामग्री

Filmmaker Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्मों के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Filmmaker Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्मों के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर की रात निधन हो गया। ‘कांटे’, ‘काबिल’ और ‘मुंबई सागा’ जैसी फिल्मों के निर्देशक के निधन पर बॉलीवुड में शोक है।

Oct 31, 2026
'नसीरुद्दीन शाह दिमागी नक्सल, देर से पता चला', किरेन रिजिजू ने Video शेयर कर कहा ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक

'नसीरुद्दीन शाह दिमागी नक्सल, देर से पता चला', किरेन रिजिजू ने Video शेयर कर कहा ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक

नसीरुद्दीन शाह ने खुद को 'दिमागी नक्सल' बताते हुए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उनके वीडियो पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Oct 29, 2026
Ramayana Movie: रामायण 2 के लिए फैंस को करना होगा और इंतजार;दीवाली 2027 की जगह 2028 में आ सकता है पार्ट-II

Ramayana Movie: रामायण 2 के लिए फैंस को करना होगा और इंतजार;दीवाली 2027 की जगह 2028 में आ सकता है पार्ट-II

रणबीर कपूर की रामायण का दूसरा पार्ट दीवाली 2027 की जगह 2028 में आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार युद्ध के बड़े दृश्यों के लिए समय चाहिए। पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज होगा।

Oct 24, 2026
अमिताभ बच्चन के बंगले को उड़ाने और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर हमले की धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट

अमिताभ बच्चन के बंगले को उड़ाने और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर हमले की धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट

मुंबई की मेयर रितु तावड़े के कार्यालय को मिले धमकी भरे ईमेल में अमिताभ बच्चन के जलसा बंगले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई। पुलिस जांच में जुटी है।

Oct 23, 2026
Movie Collection: हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ा

Movie Collection: हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ा

बॉलीवुड फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया है। करीब 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 34 दिनों में 153.13 करोड़ नेट और 180.95 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया।

Sep 10, 2026