‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस धमाका बरकरार, 31वें दिन की कमाई के तूफान में दबी 21

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस धमाका बरकरार, 31वें दिन की कमाई के तूफान में दबी 21

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 31वें दिन भी जबरदस्त कमाई का सिलसिला जारी है। फिल्म 1200 करोड़ क्लब में पहुंचकर KGF 2 के करीब पहुंची।

By : स्वदेश डेस्क
‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस धमाका बरकरार, 31वें दिन की कमाई के तूफान में दबी 21

नई दिल्लीः बॉलीवुड में लंबे समय बाद जबरदस्त मूवी आई है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ‘धुरंधर’ ने यह साफ कर दिया है कि यह सिर्फ ओपनिंग का तूफान नहीं, बल्कि लंबी रेस का घोड़ा है। रिलीज के पूरे एक महीने बाद भी फिल्म का जोश ठंडा नहीं पड़ा है। रविवार को फिल्म ने अपना 31वां दिन पूरा किया और इसी के साथ उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया, जो इसके धीमे पड़ने की बात कर रही थीं।

पांचवें वीकेंड में भी ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी है। फिल्म ने 31वें दिन 33.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई दर्ज की है। रविवार की छुट्टी का फायदा फिल्म को मिला और इसने अकेले इस दिन 12.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया। खास बात यह है कि शुक्रवार को पहली बार कमाई 10 करोड़ से नीचे गई थी, लेकिन वीकेंड आते ही फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ ली।

डोमेस्टिक में बढ़ रही 800 करोड़ के साथ

डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब डोमेस्टिक में 772.25 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस कर चुकी है। इतना ही नहीं इसके साथ ही फिल्म तेजी से 800 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। दिलचस्प यह है कि देश की टॉप-5 कमाऊ फिल्मों में शामिल बाकी सभी फिल्में पैन-इंडिया रिलीज थीं, जबकि ‘धुरंधर’ ने सिर्फ हिंदी में यह रिकॉर्ड कायम किया है।

इन बॉलीवुड मूवी को पछाड़ा

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 1201.5 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस सफर में यह ‘जवान’, ‘पठान’, ‘दंगल’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। अब इसकी नजरें यश की KGF 2 (1215 करोड़) पर टिकी हैं। वहां तक पहुंचते ही ‘धुरंधर’ दुनिया की टॉप-5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो जाएगी।

धुरंधर के तूफान में दबी ‘21’

वहीं दूसरी ओर, अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म ‘इक्कीस’ को दर्शकों से सराहना तो मिल रही है, लेकिन कमाई के मोर्चे पर फिल्म अभी संघर्ष कर रही है। शुरुआती दिन ठीक रहे, मगर दूसरे दिन 50 फीसदी की गिरावट ने चिंता बढ़ा दी। हालांकि वीकेंड पर फिल्म ने थोड़ी राहत की सांस ली। रविवार को ‘इक्कीस’ ने 5 करोड़ रुपये कमाए और अब तक इसका कुल कलेक्शन 20.15 करोड़ रुपये हो चुका है। लेकिन असली परीक्षा अब वीकडेज में होगी।

संबंधित सामग्री

Filmmaker Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्मों के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Filmmaker Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्मों के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर की रात निधन हो गया। ‘कांटे’, ‘काबिल’ और ‘मुंबई सागा’ जैसी फिल्मों के निर्देशक के निधन पर बॉलीवुड में शोक है।

Oct 31, 2026
'नसीरुद्दीन शाह दिमागी नक्सल, देर से पता चला', किरेन रिजिजू ने Video शेयर कर कहा ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक

'नसीरुद्दीन शाह दिमागी नक्सल, देर से पता चला', किरेन रिजिजू ने Video शेयर कर कहा ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक

नसीरुद्दीन शाह ने खुद को 'दिमागी नक्सल' बताते हुए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उनके वीडियो पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Oct 29, 2026
Ramayana Movie: रामायण 2 के लिए फैंस को करना होगा और इंतजार;दीवाली 2027 की जगह 2028 में आ सकता है पार्ट-II

Ramayana Movie: रामायण 2 के लिए फैंस को करना होगा और इंतजार;दीवाली 2027 की जगह 2028 में आ सकता है पार्ट-II

रणबीर कपूर की रामायण का दूसरा पार्ट दीवाली 2027 की जगह 2028 में आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार युद्ध के बड़े दृश्यों के लिए समय चाहिए। पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज होगा।

Oct 24, 2026
अमिताभ बच्चन के बंगले को उड़ाने और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर हमले की धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट

अमिताभ बच्चन के बंगले को उड़ाने और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर हमले की धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट

मुंबई की मेयर रितु तावड़े के कार्यालय को मिले धमकी भरे ईमेल में अमिताभ बच्चन के जलसा बंगले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई। पुलिस जांच में जुटी है।

Oct 23, 2026
नाना पाटेकर का निधन, 75 की उम्र में थमा दमदार आवाज का सफर

नाना पाटेकर का निधन, 75 की उम्र में थमा दमदार आवाज का सफर

हिंदी और मराठी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके योगदान और दमदार आवाज को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Oct 08, 2026