bollywood latest movies box Office collections

Movie Collection: 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' का जलवा, 'इरुमुडी' भी आगे, 'टॉक्सिक' का क्या हुआ?

बॉक्स ऑफिस पर रविवार को 'हनुमान अंश' ने शानदार कमाई की। वहीं, 'मिर्जापुर: द मूवी' भी तेजी से आगे बढ़ी, जबकि 'टॉक्सिक' और 'इरुमुडी' का कलेक्शन को लेकर क्या हाल है पढ़े पूरी खबर।

By : संजय चतुर्वेदी
Movie Collection: 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' का जलवा, 'इरुमुडी' भी आगे, 'टॉक्सिक' का क्या हुआ?

movies sunday box office Collection

मनोरंजन। बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए रविवार का दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार रहा। संडे बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में सबसे ज्यादा चर्चा 'हनुमान अंश' और मिर्जापुरः द मूवी की कमाई को लेकर है। दोनों फिल्मों ने वीकेंड के आखिरी दिन अपनी पकड़ मजबूत की है। दूसरी ओर यश की टॉक्सिक और रवि तेजा की इरुमुडी भी सिनेमाघरों में कमाई का सिलसिला बनाए हुए हैं।

एक तरफ नई रिलीज मिर्जापुरः द मूवी तेजी से दर्शकों को खींच रही है। वहीं, दूसरी तरफ हनुमान अंश ने अपने प्रदर्श से ट्रेड को चौंका दिया है। आइए जानते हैं रविवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है।

मिर्जापुरः द मूवी ने तीसरे दिन बढ़ाई रफ्तार

सिनेमाघरों में 4 सितंबर को रिलीज हुई मिर्जापुरः द मूवी ने पहले ही वीकेंड में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है। फिल्म को पुराने किरदारों की वापसी और नए कलाकारों के जुड़ने का फायदा मिलता नजर आ रहा है। फिल्म ने पहले ही दिन 25.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। शनिवार को इसकी कमाई बढ़कर 32 करोड़ रुपये पहुंच गई। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रविवार को फिल्म केने करीब 36 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह भारत में मिर्जापुरः द मूवी का कुल नेट कलेक्शन 93.75 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 132.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

रविवार को हनुमान अंश ने चौंकाया

सिनेमाघरों में रिलीज हुई हनुमान अंश की कहानी  बॉक्स ऑफिस पर लगातार दिलचस्प होती जा रही है। 7 अगस्त को महज 25 स्क्रीन्स के साथ शुरू हुई इस फिल्म ने पहले सिर्फ 10 लाख रुपये कमाए थे। लेकिन बाद में दर्शकों के बीच इसकी पकड़ लगातार मजबूत हुई। शनिवार को फिल्म ने 16.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। इसके बाद 31वें दिन रविवार को इसकी कमाई में और उछाल आया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, हनुमान अंश ने रविवार को 22.75 करोड़ रुपये कमाए।

इस तरह फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 122.13 करोड़ रुपये हो चुका है। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 122 करोड़ रुपये बताया गया है। खास बात यह है कि 11 सितंबर को फिल्म की वर्ल्डवाइज रिलीज भी होने वाली है।

इन फिल्मों के बीच कैसी रही टॉक्सिक और इरुमुडी की कमाई

यश की टॉक्सिक को सिनेमाघरों में 12 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म ने 101.10 करोड़ रुपये की कमाई की ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी। लेकिन इसके बाद कमाई की रफ्तार काफी धीमी हुई। पहले हफ्ते में फिल्म ने 239.30 करोड़ रुपये जुटाए। शुक्रवार को 1.75 करोड़ और शनिवार को 2.28 करोड़ रुपये कमाने के बाद रविवार को शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इसका कलेक्शन 2.42 करोड़ रुपये रहा। भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 245.75 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 337.80 करोड़ रुपये हो गया है।

इसके बीच रवि तेजा की इरुमुडी ने दूसरे हफ्ते के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म ने पहले हफ्ते 92.15 करोड़ और दूसरे हफ्ते 57.60 करोड़ रुपये कमाए थे। शुक्रवार और शनिवार को 4.90 करोड़ रुपये जुटाने वाली इरुमुडी ने 17वें दिन रविवार को शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 6.75 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 166.30 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 215.40 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026