Dhurandhar 2 OTT Date

विदेश में अनकट रिलीज हो गई ‘धुरंधर 2’, भारत में अब भी OTT डेट को लेकर बड़ा अपडेट

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ विदेशों में अनकट वर्जन के साथ स्ट्रीम हो चुकी है, लेकिन भारत में फैंस अब भी इंतजार कर रहे हैं। जियो हॉटस्टार के नए अपडेट ने OTT रिलीज को लेकर हलचल बढ़ा दी है।

विदेश में अनकट रिलीज हो गई ‘धुरंधर 2’, भारत में अब भी OTT डेट को लेकर बड़ा अपडेट

Dhurandar 2 OTT Release

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ थिएटर में रिलीज के करीब दो महीने बाद भी चर्चा में बनी हुई है। 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1800 करोड़ के करीब पहुंच चुका है। अब दर्शकों की सबसे बड़ी नजर इसकी OTT रिलीज पर है। 

खास बात यह है कि फिल्म का अनकट वर्जन विदेशों में पहले ही रिलीज हो चुका है। ऐसे में भारतीय दर्शकों के बीच इंतजार और नाराजगी दोनों बढ़ते दिख रहे हैं। इसी बीच जियो हॉटस्टार ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर कर हलचल तेज कर दी है। हालांकि प्लेटफॉर्म ने रिलीज डेट साफ नहीं की। लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म जल्द OTT पर दस्तक दे सकती है।

विदेश में अनकट वर्जन ने बढ़ाई बहस

‘धुरंधर: द रिवेंज रॉ’ और ‘अनदेखा’ नाम से फिल्म का बिना सेंसर वाला वर्जन नेटफ्लिक्स पर कई देशों में स्ट्रीम हो चुका है। इस वर्जन में वे सीन भी शामिल बताए जा रहे हैं जिन्हें भारतीय सेंसर बोर्ड की कट लिस्ट के बाद थिएटर रिलीज से हटाया गया था। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स लगातार सवाल उठा रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि जब विदेशों में दर्शकों को पूरा वर्जन देखने को मिल रहा है, तो भारत में देरी क्यों की जा रही है।

जियो हॉटस्टार ने बढ़ाया सस्पेंस

फिल्म के स्ट्रीमिंग पार्टनर जियो हॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक छोटा प्रोमो शेयर किया। वीडियो में लिखा था, 'जल्द आ रहा है धमाका।' इसके साथ कैप्शन में पूछा गया, “देवियों और सज्जनों, क्या आप इसके लिए तैयार हैं?” इस पोस्ट के बाद से OTT रिलीज को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। हालांकि आधिकारिक तारीख अब भी सामने नहीं आई है, लेकिन 22 मई को रिलीज की संभावना जताई जा रही है।

15 मई वाली खबर क्यों निकली गलत

पिछले कुछ दिनों से सोशल Media और कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि ‘धुरंधर 2’ 15 मई को OTT पर रिलीज होगी। लेकिन दिन गुजरने के बाद भी प्लेटफॉर्म की तरफ से कोई घोषणा नहीं हुई। इसके बाद कई फैंस ने नाराजगी जाहिर की। कुछ यूजर्स ने लिखा कि लगातार सस्पेंस बनाकर दर्शकों का इंतजार बढ़ाया जा रहा है। वहीं कई लोग अब ऑफिशियल अपडेट आने तक किसी भी वायरल दावे पर भरोसा नहीं कर रहे।

बॉक्स ऑफिस पर अब भी कायम है पकड़

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 57वें दिन भी सिनेमाघरों में कमाई जारी रखी। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 57वें दिन 0.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 1144.56 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 1369.84 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। विदेशी बाजार में फिल्म ने 426.67 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ इसका वर्ल्डवाइड कारोबार 1796.51 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026