ध्रुव राठी पर भड़कीं गुल पनाग, PM पर दी नसीहत

‘विदेश में PM का मजाक सही नहीं’, ध्रुव राठी की पोस्ट पर भड़कीं गुल पनाग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

ध्रुव राठी की पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर अभिनेत्री गुल पनाग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विदेशी धरती पर प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाने को गलत बताया।

By : स्वदेश डेस्क
‘विदेश में PM का मजाक सही नहीं’, ध्रुव राठी की पोस्ट पर भड़कीं गुल पनाग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

ध्रुव राठी की एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर अब अभिनेत्री गुल पनाग ने खुलकर नाराजगी जताई है। गुल पनाग ने कहा कि किसी सरकार की आलोचना करना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन विदेशी जमीन पर भारत के प्रधानमंत्री के पद का मजाक बनाना उन्हें ठीक नहीं लगता। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहसें पहले से ज्यादा तीखी होती जा रही हैं। खास बात यह है कि गुल पनाग खुद भी राजनीति से जुड़ी रही हैं, इसलिए उनकी प्रतिक्रिया को काफी अहम माना जा रहा है।

ध्रुव राठी ने पोस्ट में क्या कहा?

दरअसल, पूरा विवाद ध्रुव राठी के उस पोस्ट से शुरू हुआ जिसमें उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी जहां भी जाएं, उनसे सवाल पूछे जाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की। यही नहीं, उन्होंने विदेशी पत्रकारों से भी अपील की कि वे प्रधानमंत्री से सार्वजनिक रूप से सवाल पूछें। पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ लोगों ने इसे प्रधानमंत्री पद का अपमान करार दिया।

गुल पनाग ने क्यों जताई नाराजगी?

गुल पनाग ने ध्रुव राठी की पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा कि लोकतंत्र में असहमति, विरोध और अलग विचार रखना पूरी तरह जायज है। हालांकि, उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री और उनके पद को विदेशी धरती पर मजाक का विषय बनाना सही तरीका नहीं है अब समझिए कि गुल पनाग की टिप्पणी क्यों चर्चा में है। वह पहले आम आदमी पार्टी से जुड़ी रही हैं और कई मुद्दों पर सरकार की आलोचना भी कर चुकी हैं। ऐसे में उनका यह बयान सोशल मीडिया पर अलग तरह से देखा जा रहा है। कई यूजर्स इसे “राष्ट्र बनाम राजनीति” की बहस से जोड़ रहे हैं।

नॉर्वे दौरे के बाद बढ़ा विवाद

यह पूरा मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया नॉर्वे दौरे के बाद सामने आया। ओस्लो में एक पत्रकार ने पीएम मोदी से सवाल पूछने का दावा किया था। इसी घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हुई थी।हालांकि, पीएम मोदी के समर्थकों का कहना है कि विदेशी दौरों के दौरान हर सवाल का जवाब देना जरूरी नहीं होता। 

संबंधित सामग्री

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026
India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026