Milind Soman Gibraltar Swim

60 की उम्र में समंदर से टक्कर… मिलिंद सोमन ने जिब्राल्टर पार कर फिटनेस की परिभाषा बदल दी

60 साल के मिलिंद सोमन ने जिब्राल्टर स्ट्रेट तैरकर पार किया। खतरनाक लहरों और तेज धाराओं के बीच यह कारनामा फिटनेस की नई मिसाल बन गया, जानिए पूरी कहानी।

60 की उम्र में समंदर से टक्कर… मिलिंद सोमन ने जिब्राल्टर पार कर फिटनेस की परिभाषा बदल दी

milind Soman

आम आदमी जहां 60 की उम्र में खुद को सहेजने के लिए जीने की रफ्तार धीमी कर देते हैं। वहीं, मिलिंद सोमन ने समंदर की सबसे कठिन चुनौतियों में से एक को जीत लिया। उन्होंने स्ट्रेट ऑफ जिब्राल्टर को तैरकर पार किया और फिर से साबित किया कि उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है।

1 मई को शुरू हुई यह तैराकी स्पेन के तारिफा से मोरक्को तक पहुंची। करीब 15 किलोमीटर की दूरी खुले समुद्र में तय करना आसान नहीं था, क्योंकि यहां मौसम और धाराएं हर पल बदलती हैं। यह सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है। यह फिटनेस को लेकर समाज की सोच पर भी सवाल उठाता है, खासकर उस उम्र में जब लोग खुद को सीमित मान लेते हैं।

खतरनाक लहरों के बीच 15 किलोमीटर का संघर्ष

जिब्राल्टर स्ट्रेट दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण ओपन-वॉटर स्विम्स में गिना जाता है। यहां तैराकों को सिर्फ दूरी नहीं, बल्कि तेज समुद्री धाराओं और अचानक बदलते मौसम का सामना करना पड़ता है। मिलिंद ने इन सभी मुश्किलों को पार किया। उन्होंने बिना किसी रुकावट के यूरोप से अफ्रीका तक का सफर पूरा किया। यह उनकी शारीरिक ताकत के साथ मानसिक मजबूती को भी दिखाता है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया अनुभव

मिलिंद सोमन ने अपनी इस उपलब्धि को इंस्टाग्राम पर साझा किया। उन्होंने बताया कि यह अनुभव बेहद खूबसूरत और यादगार रहा। उनकी पोस्ट के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी। अभिनेता नील नितिन मुकेश ने उनकी तारीफ की, वहीं कई यूजर्स ने उन्हें प्रेरणा बताया।

फिटनेस का नया मैसेज, उम्र नहीं बनती बाधा

मिलिंद की यह उपलब्धि सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं है। यह उन लोगों के लिए संदेश है जो उम्र बढ़ने के साथ खुद को सीमित मान लेते हैं। आज के समय में जहां लाइफस्टाइल बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, ऐसे उदाहरण लोगों को एक्टिव रहने के लिए प्रेरित करते हैं। खासकर 50+ उम्र के लोगों के लिए यह एक मजबूत संदेश है कि फिटनेस किसी उम्र की मोहताज नहीं।

पहले भी कर चुके हैं ऐसे कारनामे

यह पहली बार नहीं है जब मिलिंद ने अपनी सहनशक्ति से सबको चौंकाया हो। इससे पहले अप्रैल में उन्होंने गोवा में 20 किलोमीटर की समुद्री तैराकी पूरी की थी, जिसमें करीब 8 घंटे लगे। होली के मौके पर भी उन्होंने लंबी दूरी की स्विमिंग की थी, जिसमें उनकी पत्नी अंकिता कुंअर भी साथ थीं। लगातार ऐसे चैलेंज लेना उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है।

जिम नहीं, प्रकृति है उनका फिटनेस मंत्र

मिलिंद सोमन का फिटनेस मॉडल पारंपरिक जिम से अलग है। वह खुले वातावरण में ट्रेनिंग करना पसंद करते हैं। कभी बारिश में वर्कआउट, कभी पहाड़ों पर ट्रेकिंग, तो कभी जंगलों में दौड़ना। उनका मानना है कि रनिंग सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, बल्कि मेडिटेशन का एक तरीका है। उनकी यही सोच उन्हें भीड़ से अलग बनाती है और शायद यही वजह है कि 60 की उम्र में भी वह नई सीमाएं तय कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026